Friday, February 13, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

नेपाल हिंसा में फंसे भारतीय पर्यटक, काठमांडू में हालात बेहद खराब, कहा- ‘हमने खिड़की से..’

September 11, 2025
in दुनिया, देश
A A
नेपाल हिंसा में फंसे भारतीय पर्यटक, काठमांडू में हालात बेहद खराब, कहा- ‘हमने खिड़की से..'
Share on FacebookShare on Twitter

World News: नेपाल की राजधानी काठमांडू इस वक्त भारी राजनीतिक और सामाजिक उथल-पुथल का सामना कर रहा है। हिंसा में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,000 से ज्यादा भारतीय नागरिक काठमांडू और अन्य हिस्सों में फंसे हुए हैं।

इनमें से अधिकांश पर्यटक महाराष्ट्र, विशेषकर पुणे से आए हैं, जो हालात बिगड़ने के कारण होटल्स में बंद हैं और भारत लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

‘हमने खिड़की से धधकता काठमांडू देखा’

पुणे से गए श्रीपाद कवाष्ठे बताते हैं, “हम 35 लोगों के ग्रुप में नेपाल आए थे। दो दिन से होटल में कैद हैं। एयरपोर्ट बंद है, मोबाइल नेटवर्क काम नहीं कर रहा। इंडियन एम्बेसी से संपर्क की कोशिश की, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।”

Related Post

Bangladesh Election: हिंदू वोटर्स ने बदला बांग्लादेश का नक्शा, बीएनपी की बंपर जीत के बाद तारिक रहमान का पीएम बनना तय!

Bangladesh Election: हिंदू वोटर्स ने बदला बांग्लादेश का नक्शा, बीएनपी की बंपर जीत के बाद तारिक रहमान का पीएम बनना तय!

February 13, 2026
Russia Social Media Ban: रूस में वॉट्सऐप और यूट्यूब समेत सभी अमेरिकी सोशल मीडिया ऐप्स बैन

Russia Social Media Ban: रूस में वॉट्सऐप और यूट्यूब समेत सभी अमेरिकी सोशल मीडिया ऐप्स बैन

February 12, 2026
Airtel ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

Airtel ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

February 11, 2026
Parliament Session 2026: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का आरोप-विपक्षी सांसदों ने स्पीकर के चैंबर में घुसकर की बदसलूकी

Parliament Session 2026: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का आरोप-विपक्षी सांसदों ने स्पीकर के चैंबर में घुसकर की बदसलूकी

February 11, 2026

उन्हीं के साथ आए अमोल शैलार और आशीष दाबाड़े ने बताया कि पूरा शहर जलता हुआ नजर आ रहा था। होटल से बाहर निकलना बेहद खतरनाक हो गया है। मोबाइल नेटवर्क ठप है, जिससे परिजनों से भी संपर्क नहीं हो पा रहा।

read more- झारखंड में एक बार फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

नेपाल में क्या हुआ?

  • अब तक 30 मौतें, 1,033 घायल
  • संसद, सुप्रीम कोर्ट, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति आवास जले
  • काठमांडू में कर्फ्यू, सेना ने मोर्चा संभाला
  • 9 सितंबर को हुई हिंसा सबसे भयावह, भीड़ ने सरकारी इमारतों में आग लगाई
  • सिंह दरबार, संसद भवन, सुप्रीम कोर्ट पूरी तरह खाक
  • भीड़ ने पुलिस से हथियार लूटे, खतरा और बढ़ा

भारत सरकार की प्रतिक्रिया और रेस्क्यू प्रयास

भारत सरकार ने नेपाल में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। एयर इंडिया ने कहा है कि वह दिल्ली और काठमांडू के बीच स्पेशल फ्लाइट्स चलाएगी। 11 सितंबर से नियमित उड़ानों की बहाली का दावा किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विदेश सचिव से बात कर भारत सरकार से रेस्क्यू मिशन चलाने की मांग की है।

read more- धनबाद के लोदना में बारिश से बचने गए मासूमों पर टूटा जर्जर मकान, तीन की मौत

नेपाल में राजनीतिक संकट: अंतरिम PM के रूप में सुशीला कार्की का नाम आगे

हिंसा के चलते प्रधानमंत्री ओली ने इस्तीफा दे दिया है। अब नेपाल की पहली महिला चीफ जस्टिस सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाए जाने की चर्चा है।

  • GenZ ग्रुप की 5 घंटे लंबी ऑनलाइन मीटिंग में सुशीला को समर्थन
  • कुलमान घिसिंग और काठमांडू के मेयर बालेन शाह के नाम भी चर्चा में
  • देर रात बालेन शाह ने सुशीला कार्की का समर्थन कर दिया

काठमांडू की सड़कों पर सेना, तलाशी अभियान जारी

सड़कें वीरान हैं, हर शख्स की तलाशी हो रही है। सेना ने कई इलाकों पर नियंत्रण कर लिया है।

हालांकि, अब भी कुछ इलाकों में लूटपाट और चोरी की घटनाएं जारी हैं, खासकर जली हुई सरकारी इमारतों में।

स्थानीय लोग बोले: ‘अब हम नया नेपाल बनाएंगे’

सड़कों पर स्थानीय लोग खुद सफाई अभियान चला रहे हैं। युवा, बुद्धिजीवी और आम लोग मिलकर मलबा हटा रहे हैं।

पल्लव श्रेष्ठ नामक नागरिक ने कहा, “हिंसा हमने नहीं की। घुसपैठियों और पुराने नेताओं की चाल थी ये सब। अब हमें नया नेपाल बनाना है।”

लॉ स्टूडेंट्स का दर्द: ‘सुप्रीम कोर्ट हमारा घर था, राख हो गया’

प्रोटेस्ट में शामिल रही लॉ स्टूडेंट यशोदा बंजारा ने कहा, “हम बदलाव चाहते थे, लेकिन नहीं जानते थे कि सुप्रीम कोर्ट और संसद जला दी जाएगी। अब कुछ भी नहीं बचा।”
सागर केसी, एक और स्टूडेंट ने कहा, “हम भ्रष्टाचार के खिलाफ थे, न कि हिंसा के पक्ष में। विदेशी ताकतों और अपराधियों ने आंदोलन को हाईजैक कर लिया।”

Related Posts

Bangladesh Election: हिंदू वोटर्स ने बदला बांग्लादेश का नक्शा, बीएनपी की बंपर जीत के बाद तारिक रहमान का पीएम बनना तय!
राजनीति

Bangladesh Election: हिंदू वोटर्स ने बदला बांग्लादेश का नक्शा, बीएनपी की बंपर जीत के बाद तारिक रहमान का पीएम बनना तय!

February 13, 2026
Russia Social Media Ban: रूस में वॉट्सऐप और यूट्यूब समेत सभी अमेरिकी सोशल मीडिया ऐप्स बैन
देश

Russia Social Media Ban: रूस में वॉट्सऐप और यूट्यूब समेत सभी अमेरिकी सोशल मीडिया ऐप्स बैन

February 12, 2026
Airtel ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया
देश

Airtel ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

February 11, 2026
Next Post
धनबाद पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा बैठक, अगस्त में अपराध नियंत्रण पर जोर

धनबाद पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा बैठक, अगस्त में अपराध नियंत्रण पर जोर

दुर्गा पूजा 2025: श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए धनबाद प्रशासन ने लिए बड़े फैसले

दुर्गा पूजा 2025: श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए धनबाद प्रशासन ने लिए बड़े फैसले

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Bangladesh Election: हिंदू वोटर्स ने बदला बांग्लादेश का नक्शा, बीएनपी की बंपर जीत के बाद तारिक रहमान का पीएम बनना तय!

Bangladesh Election: हिंदू वोटर्स ने बदला बांग्लादेश का नक्शा, बीएनपी की बंपर जीत के बाद तारिक रहमान का पीएम बनना तय!

February 13, 2026

Jharkhand News: नगर निगम चुनाव के बीच चुनाव छोड़ प्रेमी संग फरार हुई पार्षद प्रत्याशी!

Ranchi Breaking News: रांची के सुखदेव नगर दखल दिहानी मामले में हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Jharkhand News: हजारीबाग में ‘यमराज’ बनकर आए गजराज, 6 लोगों की कुचलकर ले ली जान

Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशिवालों को मिलेगा आज मेहनत का फल, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Jharkhand News: किडनी और लिवर ट्रांसप्लांट के लिए अब सरकार देगी विशेष पैकेज-स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra