Saturday, March 14, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

95 साल पुराना है झारखंड का यह पहला विश्वकर्मा मंदिर, यहां होती है ऐतिहासिक पूजा

भगवान विश्वकर्मा, जिन्हें जगतगुरु और सृष्टि के प्रथम शिल्पकार कहा जाता है, की पूजा देशभर में बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ की जाती है।

September 16, 2025
in धर्म-अध्याय, रांची
A A
95 साल पुराना है झारखंड का यह पहला विश्वकर्मा मंदिर, यहां होती है ऐतिहासिक पूजा

This is the first Vishwakarma temple of Jharkhand which is 95 years old, historical worship is done here

Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi: भगवान विश्वकर्मा, जिन्हें जगतगुरु और सृष्टि के प्रथम शिल्पकार कहा जाता है, की पूजा देशभर में बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ की जाती है। राजधानी रांची में भी विश्वकर्मा पूजा को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। इस अवसर पर झारखंड का सबसे प्राचीन और ऐतिहासिक श्री जगतगुरु भगवान विश्वकर्मा मंदिर, जो महात्मा गांधी रोड स्थित विश्वकर्मा लेन में है, कल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहेगा।

read more: फेस्टिव सीजन से पहले ग्राहकों को मिली बड़ी राहत, दूध और डेयरी उत्पादों की कीमतों में बड़ी गिरावट

मंदिर का है गौरवशाली इतिहास

यह मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि झारखंड की आस्था और परंपरा का प्रतीक है। इसका इतिहास लगभग 95 वर्षों पुराना है। वर्ष 1928 में संत मोनी बाबा ने यहां विश्वकर्मा भगवान की तस्वीर रखकर पूजा-अर्चना शुरू की थी। इसके बाद 1930 में विश्वकर्मा समाज ने इस मंदिर का निर्माण कराया और इसे मोनी बाबा को समर्पित किया। तभी से यहां मूर्ति स्थापित कर प्रतिवर्ष विधि-विधान से पूजा की परंपरा चलती आ रही है। लोगों का मानना है कि यह झारखंड का पहला और सबसे भव्य विश्वकर्मा मंदिर है, जहां प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जाती है। मंदिर से जुड़ी मान्यताएं भी अत्यंत प्राचीन हैं—विश्वास है कि यहां सच्चे मन से पूजा करने वाले की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Related Post

Major decision in Main Road shooting case: After 4 years, court acquits 8 accused

Main Road गोलीकांड केस में बड़ा फैसला: 4 साल बाद कोर्ट ने 8 आरोपियों को किया बरी

March 13, 2026
Jharkhand News: अपराधियों की अब खैर नहीं! सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड पुलिस को सौंपे सैंकड़ों एडवांस्ड वाहन

Jharkhand News: अपराधियों की अब खैर नहीं! सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड पुलिस को सौंपे सैंकड़ों एडवांस्ड वाहन

March 13, 2026
Today's Horoscope, March 13, 2026: Which zodiac signs will be blessed on Friday? Learn about the fortunes of Aries to Pisces

Aaj Ka Rashifal 13 March 2026: शुक्रवार को किन राशियों पर बरसेगी कृपा? जानें मेष से मीन तक का भाग्य

March 13, 2026
Jharkhand Assembly: PACS has become a showpiece in the state, MLA Arup Chatterjee raised the issue of cuts and procurement

Jharkhand Assembly: राज्य में शो पीस बन कर रह गया पैक्स, विधायक अरुप चटर्जी ने उठाया कटौती और खरीद का मुद्दा

March 12, 2026

read more: ज्वाला गुट्टा ने आखिर क्यों दान किए 30 लीटर ब्रेस्ट मिल्क? आमिर खान का भी कनेक्शन!

क्या है विश्वकर्मा पूजा का महत्व

विश्वकर्मा पूजा के दिन मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। विशेष रूप से नए वाहनों की पूजा-अर्चना यहां की एक अनोखी परंपरा है। हर वर्ष विश्वकर्मा पूजा पर यह मंदिर भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए आस्था का मुख्य केंद्र बन जाता है। केवल रांची ही नहीं बल्कि आस पास के जिले में भारी मात्रा में यहां  श्रद्धालु पहुंचते है और अपने वाहनों की पूजा अर्चना कराते है।

read more: वासेपुर में शाहबाज अंसारी के घर NIA-ATS की 9 घंटे लंबी छापेमारी

कल है विशेष कार्यक्रम

इस बार मंदिर में विश्वकर्मा पूजा की 95वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। इसके लिए मंदिर को भव्य और आकर्षक रूप से सजाया गया है। सुबह 10:00 बजे – मंदिर के आचार्य पंडित राजाराम शास्त्री के द्वारा पूजन-अर्चन की जाएगी। जिसके बाद दोपहर 1:00 बजे – इस्कॉन मंदिर द्वारा भजन-कीर्तन होगा।  2:30 बजे से – महा भंडारा एवं प्रसाद वितरण और शाम 4:00 बजे से – सिर्फ पहाड़ी मंदिर से भोले की खोज संस्था द्वारा भजन प्रस्तुति की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, रांची के सांसद संजय सेठ, रांची विधायक सी.पी. सिंह, राज्यसभा सांसद महुआ मांझी और झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष विकास राणा शामिल होंगे।

read more: वासेपुर में शाहबाज अंसारी के घर NIA-ATS की 9 घंटे लंबी छापेमारी

हजारों श्रद्धालुओं के उत्साह का साक्षी बनेगा मंदिर

बता दें कि रांची का यह प्राचीन मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थान ही नहीं, बल्कि झारखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर का अहम हिस्सा है। 95 वर्षों से निरंतर चली आ रही पूजा परंपरा यह साबित करती है कि आस्था और विश्वास की नींव समय के साथ और मजबूत होती जाती है। कल एक बार फिर यह मंदिर हजारों श्रद्धालुओं के उत्साह और भक्ति का साक्षी बनेगा।

Related Posts

Major decision in Main Road shooting case: After 4 years, court acquits 8 accused
Breaking News

Main Road गोलीकांड केस में बड़ा फैसला: 4 साल बाद कोर्ट ने 8 आरोपियों को किया बरी

March 13, 2026
Jharkhand News: अपराधियों की अब खैर नहीं! सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड पुलिस को सौंपे सैंकड़ों एडवांस्ड वाहन
झारखंड

Jharkhand News: अपराधियों की अब खैर नहीं! सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड पुलिस को सौंपे सैंकड़ों एडवांस्ड वाहन

March 13, 2026
Today's Horoscope, March 13, 2026: Which zodiac signs will be blessed on Friday? Learn about the fortunes of Aries to Pisces
धर्म-अध्याय

Aaj Ka Rashifal 13 March 2026: शुक्रवार को किन राशियों पर बरसेगी कृपा? जानें मेष से मीन तक का भाग्य

March 13, 2026
Next Post
चैंबर चुनाव का माहौल गरम,  21 सीटों पर 44 दावेदार, 3985 मतदाता करेंगे फैसला

चैंबर चुनाव का माहौल गरम,  21 सीटों पर 44 दावेदार, 3985 मतदाता करेंगे फैसला

On the 75th birthday of PM Narendra Modi, BJYM Jharkhand organized a special event, "Namo Yuva Run" will be held in Ranchi

पीएम नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर भाजयुमो झारखंड का विशेष आयोजन, रांची में होगी "नमो युवा रन"

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

श्याओमी का बड़ा धमाका-200MP लेंस और 120X जूम के साथ Xiaomi17 Ultra लॉन्च, कीमत मात्र इतनी

श्याओमी का बड़ा धमाका-200MP लेंस और 120X जूम के साथ Xiaomi17 Ultra लॉन्च, कीमत मात्र इतनी

March 13, 2026

Main Road गोलीकांड केस में बड़ा फैसला: 4 साल बाद कोर्ट ने 8 आरोपियों को किया बरी

CM Hemant Soren ने 1485 आधुनिक वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Big Breaking: इराक में अमेरिकी विमान क्रैश, 4 सैनिकों की दर्दनाक मौत

Iran Israel War : तेहरान में अल-कुद्स रैली के बीच दहल उठा ईरान-नए सुप्रीम लीडर के घायल होने की सूचना

Breaking News: Bihar विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी! ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra