Dhanbad : जिले के गलफलबाड़ी ओपी क्षेत्र में शनिवार को प्रेम प्रसंग का अजब गजब मामला निकलकर सामने आया है। दिलचस्प बात है कि बालिग लड़की ने नाबालिग लड़के को बहला फुसलाकर उससे मंदिर में शादी रचा ली। प्रेम में पागल लड़की ने शादी रचाते ही नाबालिग प्रेमी के साथ ओपी पहुंच गयी। उसे क्या पता था कि यह शादी कानूनन वैध नहीं है।
Read More-शराब दुकान से लाखों की चोरी, सीसीटीवी की हार्ड डिस्क भी ले उड़े चोर
परिजनों ने बेटे को चंगुल से मुक्ति दिलाने की गुहार लगाई
सूचना पर नाबालिग के परिजन ओपी पहुंचे। बालिग लड़की के चंगुल से बेटे की मुक्ति दिलाने की गुहार लगायी। इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने बिना देरी किये पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दोषी बालिग लड़की को जेल भेज दिया। वहीं नाबालिग का मेडिकल भी कराया गया। लड़की के परिजन के साथ साथ पंचायत के मुखिया अजय कुमार राम पर भी शादी में सहयोग करने का आरोप है।
Read More-Breaking News : महागठबंधन में नहीं बनी बात, झामुमो बिहार में अकेले छह सीटों पर लड़ेगा चुनाव
क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक गलफलबाड़ी ओपी क्षेत्र के एक बालिग लड़की ने गोविंदपुर के नाबालिग लड़के को प्रेम जाल में फंसा लिया। नाबालिग का यहां ननिहाल है। जहां उसका आना जाना लगा रहता था। इस दौरान लड़की ने उससे नजदीकी बढ़ाई। बहला फुसला कर उससे संबंध भी बनाये। दोनों के परिजनों तक यह मामला पहुंचा। लड़की वालों ने नाबालिग के परिजनों पर शादी का दवाब बनाया। नाबालिग होने का हवाला देते हुए लड़के वालों ने शादी से इंकार कर दिया। बाद में लड़की ने नाबालिग को बहला फुसला व भगाकर मंदिर में शादी रचा ली।
Read More-दिल्ली संसद भवन के पास अफरातफरी, सांसद फ्लैट्स में लगी भीषण आग, एजेंसियां अलर्ट
उल्टा मुझे आरोपी बना दिया गया
मुखिया अजय कुमार राम ने कहा कि मामले की जानकारी ओपी प्रभारी को दी गयी थी। गैर कानूनी इस बेमेल शादी को रोका जा सकता था। लेकिन उल्टा मुझे आरोपी बना दिया गया। यदि मैं दोषी हूं तो पुलिसिया कार्रवाई पर भी सवाल उठनी चाहिये। मामले को लेकर पुलिस के आला अधिकारियों से मिला जायेगा।
Read More-RJD ने नहीं खोला पत्ता, कांग्रेस-CPIML में ठनी-बिहार चुनाव में महागठबंधन में बढ़ी टेंशन

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








