मंगलवार, अक्टूबर 27, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra
Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow

Jharkhand में बनेगा फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स; युवाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

Jharkhand में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (JFTI) की स्थापना की दिशा में बड़ा कदम। सूचना भवन, रांची से शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू होंगे। SRFTI कोलकाता देगा तकनीकी सहयोग, युवाओं को फिल्म, मीडिया और टेलीविजन में मिलेगा प्रोफेशनल प्रशिक्षण।

अगस्त 21, 2026
in Breaking News, झारखंड Jharkhand News
A A
Film and Television Institute to be set up in Jharkhand; short-term courses to commence at Soochna Bhawan; youth to receive world-class training.

Film and Television Institute to be set up in Jharkhand; short-term courses to commence at Soochna Bhawan; youth to receive world-class training.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~10 मिनट•हिंदी बुलेटिन
WhatsApp चैनल से जुड़ें
खबर मंत्र चुने
रांची: Jharkhand में फिल्म, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने झारखंड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (JFTI) की स्थापना की दिशा में औपचारिक पहल शुरू कर दी है। फिलहाल इसकी शुरुआत रांची स्थित सूचना भवन से की जाएगी, जहां शुरुआती चरण में शॉर्ट टर्म प्रोफेशनल कोर्स संचालित किए जाएंगे। यह पहल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में 22 जुलाई को झारखंड फिल्म एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI), कोलकाता के बीच हुए एमओयू के बाद तेज हुई है।

SRFTI के कुलपति ने किया सूचना भवन का निरीक्षण

एमओयू के अगले ही दिन SRFTI, कोलकाता के कुलपति समीरन दत्ता अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ सूचना भवन पहुंचे। यहां सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई, जिसमें संस्थान की स्थापना, आवश्यक बुनियादी ढांचे और प्रशिक्षण सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने सूचना भवन में उपलब्ध स्थान और संसाधनों का भी निरीक्षण किया ताकि जल्द से जल्द संस्थान की शुरुआती गतिविधियां शुरू की जा सकें।

शुरुआती चरण में होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक आनंद ने बताया कि JFTI के पहले चरण में युवाओं और कामकाजी पेशेवरों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए Short-duration Courses शुरू किए जाएंगे। इन पाठ्यक्रमों की प्रमुख विशेषताएं होंगी—
  • पार्ट-टाइम, फुल-टाइम और इवनिंग क्लास की सुविधा
  • 1, 2, 3 और 6 महीने की अवधि वाले कोर्स
  • विभाग के उपलब्ध संसाधनों का उपयोग
  • SRFTI के तकनीकी सहयोग से प्रशिक्षण
उन्होंने कहा कि विभाग जल्द से जल्द इन शॉर्ट टर्म कोर्सों की शुरुआत करने का प्रयास कर रहा है।

फिल्म और मीडिया की आधुनिक तकनीकों का मिलेगा प्रशिक्षण

SRFTI के कुलपति समीरन दत्ता ने कहा कि JFTI शुरू होने से झारखंड के युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप तकनीकी प्रशिक्षण मिलेगा। संस्थान में जिन प्रमुख विषयों का प्रशिक्षण प्रस्तावित है, उनमें शामिल हैं—
  • साउंड डिजाइनिंग
  • फिल्म एडिटिंग
  • एनिमेशन
  • स्क्रिप्ट एवं स्क्रीनप्ले राइटिंग
  • सिनेमैटोग्राफी
  • फिल्म डायरेक्शन
  • फिल्म प्रोडक्शन
उन्होंने कहा कि यह संस्थान झारखंड के युवाओं के लिए फिल्म और मीडिया उद्योग में नए अवसरों का द्वार खोलेगा।

ब्लूप्रिंट से लेकर गेस्ट फैकल्टी तक देगा SRFTI सहयोग

समीरन दत्ता ने बताया कि SRFTI संस्थान के ब्लूप्रिंट तैयार करने, क्लासरूम डिजाइन, तकनीकी संसाधनों की व्यवस्था और गेस्ट फैकल्टी उपलब्ध कराने जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग करेगा। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि संस्थान पूरी तरह शुरू होने के बाद राज्य के मीडियाकर्मियों के लिए भी अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि वे फिल्म, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की नई तकनीकों से परिचित हो सकें।

फिल्म एप्रिशिएशन कोर्स से हो सकती है शुरुआत

SRFTI की ओर से सुझाव दिया गया कि झारखंड में बेहतर फिल्म संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य से शुरुआती चरण में फिल्म एप्रिशिएशन कोर्स शुरू किया जाए। इससे विद्यार्थियों, मीडिया पेशेवरों और फिल्म प्रेमियों को सिनेमा की समझ विकसित करने का अवसर मिलेगा।

झारखंड के युवाओं के लिए नए अवसर

राज्य सरकार की इस पहल से Jharkhand के युवाओं को अब फिल्म और मीडिया शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि JFTI की स्थापना से राज्य में फिल्म निर्माण, डिजिटल कंटेंट, टेलीविजन प्रोडक्शन और एनीमेशन जैसे क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

 
यह भी पढ़ें संबंधित ताज़ा ख़बरें
  • झारखंड के खनिज पर किसका हक? MMDR के नए नियम पर क्यों मचा बवाल
    झारखंड के खनिज पर किसका हक? MMDR के नए नियम पर क्यों मचा बवाल
  • MMDR कानून में संशोधन पर JMM का केंद्र पर हमला, झारखंड के अधिकारों की अनदेखी का आरोप
    MMDR कानून में संशोधन पर JMM का केंद्र पर हमला, झारखंड के अधिकारों की अनदेखी का आरोप
  • Breaking News: JPSC परीक्षाएं और नियुक्तियां रद्द करने के सरकार के आदेश पर हाईकोर्ट की रोक
    Breaking News: JPSC परीक्षाएं और नियुक्तियां रद्द करने के सरकार के आदेश पर हाईकोर्ट की रोक
  • Breaking News: झारखंड में नहीं थम रहा विवाद, प्रोजेक्ट भवन के बाद हटिया चौक पर अभ्यर्थियों का भारी प्रदर्शन
    Breaking News: झारखंड में नहीं थम रहा विवाद, प्रोजेक्ट भवन के बाद हटिया चौक पर अभ्यर्थियों का भारी प्रदर्शन
WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

Table of Contents

Toggle
  • SRFTI के कुलपति ने किया सूचना भवन का निरीक्षण
  • शुरुआती चरण में होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स
  • फिल्म और मीडिया की आधुनिक तकनीकों का मिलेगा प्रशिक्षण
  • ब्लूप्रिंट से लेकर गेस्ट फैकल्टी तक देगा SRFTI सहयोग
  • फिल्म एप्रिशिएशन कोर्स से हो सकती है शुरुआत
  • झारखंड के युवाओं के लिए नए अवसर

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

📌 यह भी पढ़ें:
  • आदित्य साहू ने सौंपी छह नेताओं को जिम्मेदारी, भाजपा की पदयात्रा की तैयारी तेज
  • राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा मामले में भाजपा सक्रिय, सात सदस्यीय जांच टीम गठित
  • खड़गे के बयान पर भड़की भाजपा, प्रतुल शाह देव बोले- कांग्रेस अब 'गालीबाज पार्टी' बन गई है

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Related Posts

आदित्य साहू ने सौंपी छह नेताओं को जिम्मेदारी, भाजपा की पदयात्रा की तैयारी तेज
झारखंड Jharkhand News

आदित्य साहू ने सौंपी छह नेताओं को जिम्मेदारी, भाजपा की पदयात्रा की तैयारी तेज

अक्टूबर 26, 2026
झारखंड भाजपा ने संगठन विस्तार की तैयारी तेज की, दिसंबर तक बूथ स्तर की समितियां गठित करने का लक्ष्य
झारखंड Jharkhand News

राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा मामले में भाजपा सक्रिय, सात सदस्यीय जांच टीम गठित

अक्टूबर 26, 2026
BJP lashes out at Kharge's statement; Pratul Shah Deo says the Congress has now become an 'abusive party'.
झारखंड Jharkhand News

खड़गे के बयान पर भड़की भाजपा, प्रतुल शाह देव बोले- कांग्रेस अब ‘गालीबाज पार्टी’ बन गई है

अक्टूबर 26, 2026
Next Post
ranchi police

Ranchi: अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस ने जगुआर कार, सोने के आभूषण और कैश किया बरामद, दो महिलाएं गिरफ्तार

झारखंड भाजपा का ऐलान-24 जुलाई को सभी जिला मुख्यालयों पर राहुल गांधी का पुतला दहन

झारखंड भाजपा का ऐलान-24 जुलाई को सभी जिला मुख्यालयों पर राहुल गांधी का पुतला दहन

आदित्य साहू ने सौंपी छह नेताओं को जिम्मेदारी, भाजपा की पदयात्रा की तैयारी तेज

आदित्य साहू ने सौंपी छह नेताओं को जिम्मेदारी, भाजपा की पदयात्रा की तैयारी तेज

अक्टूबर 26, 2026

मदरसे के बच्चे भी बन सकते हैं IAS-IPS, मंत्री इरफान अंसारी रजिस्ट्रेशन दिलाने की पहल

राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा मामले में भाजपा सक्रिय, सात सदस्यीय जांच टीम गठित

खड़गे के बयान पर भड़की भाजपा, प्रतुल शाह देव बोले- कांग्रेस अब ‘गालीबाज पार्टी’ बन गई है

बरवाअड्डा में नकली सिगरेट के कारोबार का भंडाफोड़, कारोबारी गिरफ्तार

झारखंड भाजपा ने संगठन विस्तार की तैयारी तेज की, दिसंबर तक बूथ स्तर की समितियां गठित करने का लक्ष्य

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts