Jharkhand Weather Update: झारखंड में 24 जुलाई को भी मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम केंद्र के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। कोडरमा को छोड़कर राज्य के कई जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है। इसके साथ ही वज्रपात और तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है।
Jharkhand Weather Update: 1 जून से 23 जुलाई 2026 तक झारखंड में 299.1 मिलीमीटर वर्षा
मौसम विभाग के अनुसार 25 जुलाई को भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। लातेहार, चतरा और मध्य झारखंड से सटे उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। लोगों से खराब मौसम के दौरान यात्रा और खुले स्थानों पर जाने में सावधानी बरतने की अपील की गई है। बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो 1 जून से 23 जुलाई 2026 के बीच राज्य में 299.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है, जबकि सामान्य तौर पर इस अवधि में 414.9 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी। यानी झारखंड में अब तक 28 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।Jharkhand Weather Update: कई जिलों में सामान्य से काफी कम वर्षा
गढ़वा में सबसे अधिक 65 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। इसके बाद चतरा, पाकुड़, देवघर, कोडरमा और गोड्डा समेत कई जिलों में सामान्य से काफी कम वर्षा हुई है। वहीं साहिबगंज, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा में वर्षा सामान्य के करीब रही है। कम बारिश के कारण राज्य में खरीफ फसलों और जल स्रोतों पर असर पड़ने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में किसानों और आम लोगों की नजर अब आगामी दिनों की बारिश पर टिकी है।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video










