गुरूवार, जुलाई 23, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

सुदेश महतो का हमला-“झामुमो ने अपने ही शहीदों को भुला दिया, घाटशिला विधानसभा में झामुमो की हार तय है

नवम्बर 8, 2025
in राजनीति Politics
A A
सुदेश महतो का हमला-“झामुमो ने अपने ही शहीदों को भुला दिया, घाटशिला विधानसभा में झामुमो की हार तय है
Share on FacebookShare on Twitter

Ghatsila By Election : आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा है कि घाटशिला विधानसभा में झामुमो की हार तय है। हताशा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को ’बैल’ कहकर अपने कार्यकर्ताओं का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झामुमो घाटशिला की धरती पर शहीद अपने पूर्व सांसद सुनील महतो और निर्मल महतो की शहादत को भी भूल गया है।

Table of Contents

Toggle
  • सुदेश महतो ने सुनील महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की
  • जनता को ठग कर सरकार चला रहा झामुमो : विद्युत वरण महतो
  • देर रात तक सांसद–विधायकों के साथ गांव–गांव घूमे सुदेश महतो

महतो ने कहा कि एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा ’बैल’ कहा जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सवाल किया कि झामुमो अपने कार्यकर्ताओं को ’बैल’ मानता है क्या?

सुदेश महतो ने सुनील महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

महतो आज घाटशिला विधानसभा के बाघुड़िया ग्राम पहुंचे, जहां नक्सलियों ने पूर्व सांसद सुनील महतो की हत्या की थी। सुदेश महतो ने सुनील महतो की प्रतिमा तथा शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, आजसू उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, महासचिव हरेलाल महतो, जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, बंगाल विधायक बानेश्वर महतो, मांडू विधायक निर्मल महतो, बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, रांची जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, पार्वती देवी, सत्यनारायण महतो, स्वपन सिंह, संजय मेहता, राजू कर्मकार, सुखलाल हेंब्रम, नंदलाल बिरुआ उपस्थित रहे।

महतो ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि जिस धरती ने अपने सांसद को खोया, उसी धरती पर शासन कर रही पार्टी झामुमो ने उनके बलिदान की चर्चा तक नहीं की। न तो किसी सभा में शहीद सुनील महतो का नाम लिया गया, न ही उनके शहादत स्थल पर कोई श्रद्धांजलि दी गई।

सुदेश महतो ने कहा कि जिस पार्टी ने अपने ही शहीद सांसद के प्रति कर्तव्य नहीं निभाया, वह झारखंडी अस्मिता की बात करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार ने अपने कार्यकाल में शहीदों के सम्मान, युवाओं के रोजगार, शिक्षा और पारदर्शिता पर पूर्णतः असफलता दिखाई है।

इस अवसर पर फूल कुमारी देवी, सरिता देवी, बबिता देवी, राजेश महतो, नवीन महतो, टिकैत महतो , हीरा लाल महतो, ओम वर्मा, सचिन महतो एवं करण महतो आदि भी उपस्थित रहे।

जनता को ठग कर सरकार चला रहा झामुमो : विद्युत वरण महतो

सुदेश महतो के साथ सभाओं में भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि यह सरकार जनता के भावनाओं के प्रति जवाबदेह नहीं रही है। न शिक्षा पर ध्यान, न रोजगार पर कोई योजना। केवल वोट की राजनीति और झूठ के सहारे शासन चलाया जा रहा है। जनता को ठगने का काम हो रहा है।

महतो ने घाटशिला की जनता से अपील करते हुए कहा कि यह शहादत और संघर्ष की धरती है। यहां का हर परिवार झारखंड आंदोलन की भावना से जुड़ा है। अब समय आ गया है कि घाटशिला के मतदाता बदलाव का प्रतीक बनें और एनडीए समर्थित प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को विजयी बनाकर झारखंड में नई सोच और नये नेतृत्व को आगे लाएं।

देर रात तक सांसद–विधायकों के साथ गांव–गांव घूमे सुदेश महतो

आजसू प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने आज भी एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष में घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में धुंआधार प्रचार अभियान चलाया और कई सभाओं को संबोधित किया।

महतो ने गालूडीह, बाघुड़िया, खड़ियाडीह, बगालगोड़ा, जोड़सा, आमचूड़िया, बड़ाखुशी, चरिंदा समेत दर्जनों गांवों का दौरा किया और बाबूलाल सोरेन को विजयी बनाने की अपील की। उनके साथ भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो, बंगाल के बलरामपुर के भाजपा विधायक बाणेश्वर महतो, भाजपा विधायक रोशन लाल चौधरी, आजसू विधायक निर्मल महतो, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, आजसू उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, महासचिव हरेलाल महतो, जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, रांची जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, संजय मेहता, पार्वती देवी समेत कई नेता थे।

Neeraj Toppo

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

Related Posts

NEET Paper Leak: Jharkhand Congress to lay siege to BJP office tomorrow, demanding Dharmendra Pradhan's resignation.
Breaking News

NEET Paper Leak: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर झारखंड कांग्रेस का BJP कार्यालय घेराव कल

जुलाई 22, 2026
Ranchi: Hemant Cabinet approves 49 proposals, including AI virtual classrooms, air ambulances, new colleges, and roads.
Breaking News

Ranchi: हेमंत कैबिनेट में AI वर्चुअल क्लासरूम, एयर एंबुलेंस, नए कॉलेज औऱ सडकों समेत 49 प्रस्ताव पर लगी मुहर

जुलाई 21, 2026
Politics heats up over NEET paper leak
Breaking News

NEET Paper Leak में सियासत गर्म, राहुल गांधी को PM आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस

जुलाई 21, 2026
Next Post
rashifal

9 नवंबर 2025 का राशिफल: इन दो राशियों के लिए दिन होगा जबरदस्त, मिलेगी खुशखबरी!

झारखँड में बढ़ेगी ठंड

झारखंड में ठंड का कहर शुरु, तेजी से तापमान गिरने की संभावना, रहे सतर्क

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Congress in-charge K. Raju inspected several polling stations in Ranchi.

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

जुलाई 22, 2026

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

Pakur News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन, 5 बीएलओ को DC ने किया सम्मानित

Pakur News: हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद खाली होने लगीं, पोखर पर बने बड़े-बड़े शोरूम और दुकानें

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

Ranchi में युवती ने कि आत्महत्या, एक साल से लिव-इन में साथ रह रहे थे दोनों

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra