Jharkhand News: झारखंड के वन विभाग में ट्रांसफर और पोस्टिंग को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। हाजी मतलूम ईमाम ने राज्य सरकार को एक पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि वर्तमान प्रधान मुख्य वन संरक्षक तथा वन बल प्रमुख, जो 30 नवंबर 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं, रिटायरमेंट से पहले विभागीय अधिकारियों के अनियमित ट्रांसफर और पोस्टिंग कराने का प्रयास कर रहे हैं।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि वन बल प्रमुख और उनके कुछ सहयोगी विभिन्न वन प्रमंडल और वन क्षेत्र पदाधिकारियों को फोन करके व्यक्तिगत मुलाकात के लिए बुला रहे हैं, जिससे संदेह उत्पन्न हो रहा है।













