Tuesday, February 24, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

CUJ में प्रोफेसर-शोधार्थी की टीम ने झारखंड के विश्व प्रसिद्ध मुड़मा मेला से दिया को-प्रेन्यूर (सह-उद्यमी) की वैश्विक अवधारणा

December 14, 2025
in रांची
A A
CUJ में प्रोफेसर-शोधार्थी की टीम ने झारखंड के विश्व प्रसिद्ध मुड़मा मेला से दिया को-प्रेन्यूर (सह-उद्यमी) की वैश्विक अवधारणा
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi : सीयूजे (CUJ) के प्रोफेसर-शोधार्थी की टीम, डॉ नितेश भाटिया एवं डॉ कनाया महंती, ने झारखंड के विश्व प्रसिद्ध मुड़मा मेला से को-प्रेन्यूर (सह-उद्यमी) की वैश्विक अवधारणा को पहली बार पूरे स्वरूप में परिभाषित करके स्थापित किया है। इस परिभाषा को एक पूरे स्वरूप में व्यवसाय प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में पूरे विश्व में पढ़ाया जाएगा। इस परिभाषा को एक मानक के तौर पर पूरे शिक्षा क्षेत्र में अपनाया गया है।

शोधार्थी द्वय ने ‘सह-उद्यमिता’ शब्द को ना सिर्फ पूर्ण स्वरूप में सफलतापूर्वक परिभाषित किया है, बल्कि झारखंड राज्य के समृद्ध स्वदेशी संस्कृतियों और ग्रामीण उद्यमिता के साथ अपनी गहरी जड़ें भी सफलतापूर्वक साबित की हैं। उनके लेख में कृषि और गैर-कृषि क्षेत्रों में सफलतापूर्वक व्यावसायिक उद्यम चलाने वाले एक जोड़े (पति और पत्नी) द्वारा सामना की जाने वाली विभिन्न भूमिकाओं और चुनौतियों पर प्रकाश डाला गया है। लैंगिक भूमिकाएँ, जीवनसाथी का सहयोग और संबंधों की संतुष्टि, कार्य-जीवन संतुलन, व्यावसायिक प्रतिबद्धता जैसे प्रमुख पहलुओं की पड़ताल के साथ गहन डेटा संग्रह के माध्यम से, प्रेरणा, नेतृत्व और निर्णय लेने और अंतर्संबंधित दुनिया में श्रम और जिम्मेदारियों के विभाजन ने वैश्विक अनुसंधान मंच पर सह-उद्यमियों की औपचारिक परिभाषा को सामने ला दिया है। इसकी वृहद व्याख्या झारखंड में हर साल आयोजित होने वाली

मुड़मा मेला के बाजार को विश्लेषित करके संभव हो पाया है। झारखंड में रांची के पास मुड़मा गांव में सदियों पुराना 02 दिवसीय पारंपरिक आदिवासी मेला आयोजित होता है जिसे मुड़मा मेला कहते हैं। यह मेला, झारखंड की दो प्रमुख आदिवासी जनजातियों – “ओरांव” और “मुंडा” के बीच मित्रता और आतिथ्य के उत्सव का स्मरण कराता है।

Related Post

Is the capital's administrative headquarters unsafe? An expired fire system at the Ranchi Collectorate poses a significant threat.

 राजधानी का प्रशासनिक मुख्यालय असुरक्षित? रांची समाहरणालय में एक्सपायर फायर सिस्टम से बढ़ा खतरा

February 24, 2026
Ranchi राज्य निर्वाचन आयोग

Ranchi में 42% तो सरायकेला में 75% मतदान, 27 को फैसला

February 23, 2026
Candidates will launch a Twitter campaign on Monday demanding the JTET exam.

JTET परीक्षा कराने की मांग, अभ्यर्थियों द्वारा सोमवार को चलाया जायेगा ट्विटर कैंपेन

February 22, 2026
Ranchi: Love affair became the reason for Asif's murder

Ranchi: प्रेम प्रसंग बना आशिफ की हत्या की वजह, 5 आरोपी गिरफ्तार

February 22, 2026

अध्ययन में सामाजिक उद्यमियों के साथ अर्ध-संरचित साक्षात्कारों का उपयोग करते हुए, गुणात्मक दृष्टिकोण के साथ एक खोजपूर्ण शोध डिज़ाइन अपनाया गया। भाग लेने वाले सह-उद्यमी और ग्रामीण महिला उद्यमी स्वदेशी तकनीकों के संरक्षक हैं, जिनका उपयोग वे हस्तशिल्प उत्पादों, कृषि और शिकार उपकरणों को बनाने में करते हैं।

इस अवधारणा को एक पूरे स्वरूप में संपूर्ण विश्व में पहली बार व्याख्यायित किया गया है जिसे व्यवसाय प्रबंधन के क्षेत्र में पढ़ाया जाएगा

पश्चिमी शोध में सह- उद्यमी की अवधारणा 1976 से आती है और उसके बाद सह-उद्यमियों पर बहुत सीमित शोध हुआ, हालांकि पारंपरिक ग्रामीण झारखंड में यह कई सदी से भी अधिक समय से देखा जा रहा है। जिसे सीयूजे के शोधार्थी द्वय ने ग्रामीण झारखंड और मुड़मा जतरा पर किए गए शोध के माध्यम से परिलक्षित किया है। अध्ययन के निहितार्थ से सह-उद्यमियों को बेहतर पारस्परिक संबंध, बेहतर कार्य-जीवन संतुलन, लिंग भूमिका परिवर्तन का अवसर, उत्तराधिकार नियोजन रणनीति विकास, वित्तीय संस्थानों द्वारा ऋण/वित्त पोषण की नई नीतियों की गुंजाइश, साथ ही दीर्घकालिक व्यापार वृद्धि की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिल सकती है।

डॉ. भाटिया ने बताया कि उनके शोध के अनुसार, मुड़मा जतरा में विभिन्न राज्यों और पड़ोसी देशों से आगंतुकों और उद्यमियों के रूप में गैर-आदिवासी और अन्य आदिवासी समुदायों का महत्वपूर्ण आगमन होता है। पाहनों (पुजारियों) द्वारा पारंपरिक अनुष्ठानों की समृद्ध प्रदर्शनी, साथ ही ग्रामीण सह-उद्यमियों और महिला उद्यमियों द्वारा स्वदेशी तकनीकों का उपयोग करके बर्तन, शिकार के हथियार, कृषि उपकरण और सौंदर्य प्रसाधन जैसी हस्तनिर्मित वस्तुएं इस सामाजिक – सांस्कृतिक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हैं। ग्रामीण सह-उद्यमियों और ग्रामीण महिला उद्यमियों से एकत्र किए गए प्रत्यक्ष आंकड़ों को एकीकृत करके, और सांख्यिकीय तकनीकों और एनवीवो (12) जैसे सॉफ्टवेयर का उपयोग करके, वे झारखंड के ग्रामीण सह-उद्यमियों और महिला उद्यमियों की सफलता को उनके गुणवत्तापूर्ण उत्पादों, वंशानुगत कौशल, आत्मनिर्भरता और ग्राहक संतुष्टि के रूप में उजागर करने में सफल रहे। उन्होंने ग्रामीण महिला उद्यमियों, सह-उद्यमियों के सफल केस स्टडीज़ के साथ-साथ झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (झारखंड सरकार के तहत जेएसएलपीएस) की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में भी पूछताछ की और उसे एक अन्य लेख में प्रकाशित किया है।

महांती (डॉ भाटिया की शोधार्थी) अभी क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु में सहायक प्राध्यापक हैं। इस विषय पर इन दोनों के संयुक्त प्रकाशित शोध लेख, इंटरनेशनल एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट जर्नल (स्प्रिंगर), एसएजेएम (एएमदीआईएसए, AMDISA) और जर्नल ऑफ रूरल डेवलपमेंट (एनआईआरडी, भारत सरकार) जैसे शीर्ष पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। यह स्कोपस/डब्लूओएस/एबीडीसी जैसे शीर्ष सूचकांकों के अंतर्गत सूचीबद्ध जर्नलों में आते हैं। गौरतलब है कि डॉ. भाटिया हाल ही में एक अंतरराष्ट्रीय टीम का हिस्सा रहे हैं, जिसने जर्नल ऑफ बिहेवियरल एडिक्शन में प्रकाशित एक इंटरनेशनल वर्क एडिक्शन स्केल (आईडब्ल्यूएएस) विकसित किया है, जिसमें दुनिया भर के छह महाद्वीपों और 85 संस्कृतियों के 31,352 कर्मचारियों के डेटा पर शोध किया गया है।

 

Related Posts

Is the capital's administrative headquarters unsafe? An expired fire system at the Ranchi Collectorate poses a significant threat.
Breaking News

 राजधानी का प्रशासनिक मुख्यालय असुरक्षित? रांची समाहरणालय में एक्सपायर फायर सिस्टम से बढ़ा खतरा

February 24, 2026
Ranchi राज्य निर्वाचन आयोग
Breaking News

Ranchi में 42% तो सरायकेला में 75% मतदान, 27 को फैसला

February 23, 2026
Candidates will launch a Twitter campaign on Monday demanding the JTET exam.
करियर

JTET परीक्षा कराने की मांग, अभ्यर्थियों द्वारा सोमवार को चलाया जायेगा ट्विटर कैंपेन

February 22, 2026
Next Post
Jharkhand News: रांची में नए साल का जश्न पड़ सकता है फीका, प्रशासन ने जारी किये शख्त निर्देश

Jharkhand News: रांची में नए साल का जश्न पड़ सकता है फीका! प्रशासन ने जारी किये शख्त निर्देश

Jharkhand News: मौत बनकर आई बोलेरो! लोहरदगा में भीषण सड़क हादसे में दो की दर्दनाक मौत

Jharkhand News: मौत बनकर आई बोलेरो! लोहरदगा में भीषण सड़क हादसे में दो की दर्दनाक मौत

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

How much salary do the mayor, deputy mayor, and councilors receive in Jharkhand? Learn the full details.

Jharkhand में मेयर-डिप्टी मेयर और पार्षदों को कितनी मिलती है सैलरी? जानिए पूरी डिटेल

February 24, 2026

Jharkhand Weather Forecast: कल और परसों कैसा रहेगा मौसम? IMD Ranchi का ताजा अपडेट

 राजधानी का प्रशासनिक मुख्यालय असुरक्षित? रांची समाहरणालय में एक्सपायर फायर सिस्टम से बढ़ा खतरा

Jharkhand Budget 2026-27: दशम-जोन्हा में ग्लास ब्रिज और नेतरहाट में ग्लास वॉक—टूरिज्म से बदलेगी राज्य की तस्वीर

45 हजार नौकरियां और 750 सस्ती दवा केंद्र! जानिए झारखंड Budget 2026-27 में जनता को क्या बड़ा फायदा

CUJ: सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड(CUJ) में सीबीआई का छापा, किसी के भी आने-जाने पर रोक

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra