गुरूवार, जुलाई 23, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

मनरेगा खत्म कर मोदी सरकार ने ग्रामीणों से छीनी रोजगार की गारंटी: कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मोदी सरकार पर मनरेगा को कमजोर कर ग्रामीण जनता से रोजगार की गारंटी छीनने का आरोप लगाया गया।

दिसम्बर 19, 2025
in झारखंड Jharkhand News
A A
By ending MNREGA, the Modi government has snatched employment guarantee from the villagers: Congress

By ending MNREGA, the Modi government has snatched employment guarantee from the villagers: Congress

Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi: प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मोदी सरकार पर मनरेगा को कमजोर कर ग्रामीण जनता से रोजगार की गारंटी छीनने का आरोप लगाया गया। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि मनरेगा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 100 दिन के रोजगार की जो गारंटी थी, उसे नए विधेयक के जरिए समाप्त कर दिया गया है।

Table of Contents

Toggle
  • नेशनल हेराल्ड मामले में सत्य की जीत: केशव महतो कमलेश
  • कई नेता रहे मौजूद

उन्होंने कहा कि पहले यह तय करने का अधिकार मजदूरों के पास था कि किस गांव में काम होगा, लेकिन अब यह फैसला केंद्र सरकार करेगी। इससे मजदूरों की बारगेनिंग पावर खत्म हो जाएगी। मनरेगा में जहां पहले 90 प्रतिशत फंड केंद्र सरकार देती थी, वहीं अब इसे घटाकर केवल 60 प्रतिशत कर दिया गया है और वह भी चुनिंदा क्षेत्रों तक सीमित रहेगा। इसका सीधा असर गरीब राज्यों पर पड़ेगा और वहां रोजगार के अवसर स्वतः समाप्त हो जाएंगे।

के. राजू ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आत्मा रही है। कोविड काल में इस योजना ने लाखों लोगों को रोजगार देकर जीवन रक्षक की भूमिका निभाई थी। इस योजना को खत्म कर भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि महात्मा गांधी के नाम को हटाकर सरकार उनके सिद्धांतों को भी समाप्त करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी 21 दिसंबर से जिला स्तर पर इसके खिलाफ आंदोलन करेगी।

नेशनल हेराल्ड मामले में सत्य की जीत: केशव महतो कमलेश

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने नेशनल हेराल्ड मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि न्यायालय से सोनिया गांधी और राहुल गांधी को न्याय मिला है। यह सत्य की विजय और असत्य की पराजय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को झूठे आरोपों में फंसाने के विरोध में भाजपा कार्यालय का घेराव किया गया।

उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस स्थापना दिवस पर पंचायत बूथ और प्रखंड स्तर पर कार्यालयों में झंडा फहराया जाएगा। झारखंड में संगठन सृजन अभियान अंतिम चरण में है। हर ग्राम पंचायत में 12 सदस्यीय कमेटी गठित की जाएगी और हर माह प्रखंड व पंचायत स्तर पर बैठकें होंगी।

उन्होंने बताया कि बीएलए की नियुक्ति के बाद उनके लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रखंड स्तर की बैठकों में जनता की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। 1100 म्युनिसिपल वार्ड कमेटियों का गठन भी अंतिम चरण में है। 17 जनवरी के बाद सभी प्रखंडों में संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कई नेता रहे मौजूद

संवाददाता सम्मेलन में सह प्रभारी सीरीबेला प्रसाद, भूपेंद्र मारावी, सुबोध कांत सहाय, बंधु तिर्की, शहजादा अनवर, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुजनी, सोनाल शांति और रमा खलको सहित कई नेता उपस्थित थे।

 

V Kumar
V Kumar

Related Posts

Congress in-charge K. Raju inspected several polling stations in Ranchi.
Jharkhand

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

जुलाई 22, 2026
Ranchi News: Roadmap for Digital Jharkhand ready
Jharkhand

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

जुलाई 22, 2026
JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित
Breaking News

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

जुलाई 22, 2026
Next Post
Bank of India officials meet Chief Minister Hemant Soren

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से Bank of India अधिकारियों की मुलाकात, सैलरी पैकेज पर चर्चा

Dr. Nusrat gets government offer with salary of ₹3 lakh

बिहार में अपमान, झारखंड में सम्मान! डॉ. नुसरत को मिला ₹3 लाख सैलरी वाला सरकारी ऑफर

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Congress in-charge K. Raju inspected several polling stations in Ranchi.

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

जुलाई 22, 2026

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

Pakur News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन, 5 बीएलओ को DC ने किया सम्मानित

Pakur News: हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद खाली होने लगीं, पोखर पर बने बड़े-बड़े शोरूम और दुकानें

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

Ranchi में युवती ने कि आत्महत्या, एक साल से लिव-इन में साथ रह रहे थे दोनों

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra