Big Breaking : ओडिशा से विमान हादसे की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। भुवनेश्वर से राउरकेला जा रहा ‘इंडिया वन एयर’ का 9-सीटर विमान (VT KSS) तकनीकी खराबी के कारण क्रैश लैंडिंग हो गई। घटना में दो पायलट समेत कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। गंभीरावस्था में सभी को इलाज के लिए अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है।
Read More- Jharkhand News: पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, खूंटी सदर थाना प्रभारी निलंबित
Big Breaking : तकनीकी खराबी के चलते क्रैश लैंडिंग
मिली जानकारी के मुताबिक घटना दोपहर 12:27 बजे की बताई जा रही है जब प्लेन ने भुवनेश्वर से राउरकेला के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद ही विमान में तकनीकी खराबी सामने आने लगी। हालांकि पायलटों ने सूझबूझ दिखाते हुए क्रैश लैंडिंग कराई।
Read More- Jharkhand News: टाटा-पटमदा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार की दर्दनाक मौत
विमान हादस में घायल लोगों में विमान सवार चार यात्री-अनीता साहू, सुनील अग्रवाल, सविता अग्रवाल और सुशांत कुमार बिस्वाल सहित दोनों पायलट गंभीर रुप से घायल हो गए।

Big Breaking : विमान का अगला हिस्सा और पंख बुरी तरह क्षतिग्रस्त
लैंडिंग के दौरान विमान का अगला हिस्सा और पंख बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
Read More- Jharkhand News: धुर्वा से लापता बच्चों के मामले में पुलिस को मिला अहम सुराग!
वहीं घटना के बाद परिवहन मंत्री बी.बी. जेना ने पुष्टि की है कि मामले की जानकारी DGCA को दे दी गई है और प्लेन का ‘ब्लैक बॉक्स’ बरामद कर लिया गया है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









