Jharkhand News: राज्य सरकार की ओर से एक और बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर अभ्यर्थियों का नियुक्ति पत्र देने की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विदेश से लौटते ही इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। फरवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में रांची में बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग से अनुशंसित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जायेगा। राज्य सरकार द्वारा जिन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाना है, उनमें सबसे महत्वपूर्ण जेपीएससी से सीडीपीओ पद के लिए अनुशंसित अभ्यर्थी हैं।
Jharkhand News: झारखंड को मिलेंगे 64 CDPO
आयोग ने इस पद पर नियुक्ति के लिए आयोजित परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इसमें 64 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की अनुशंसा की गई है। इनमें में अनारक्षित श्रेणी के 34, SC श्रेणी के 2, ST श्रेणी के 21, BC-1 के एक और आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के छह अभ्यर्थी सम्मिलित हैं। हालांकि विभाग ने अभी इन अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच नहीं की है।
Read more- Breaking News: नितिन नबीन को बनाया गया Bharatiya Janta Party का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष
मेडिकल कालेजों में सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी
Jharkhand News: JPSC ने मेडिकल कालेजों में सहायक प्राध्यापक (एनेस्थेसिया) की नियुक्ति प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। इसके माध्यम से चयनित छह अभ्यर्थियों का नियुक्ति पत्र मिल सकता है। JPSC के माध्यम से खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सहित कुछ एकल पदों पर भी नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की गई है। इन अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र दिया जाना है।
इधर, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने CGL परीक्षा के तहत कुछ अन्य अभ्यर्थियों का सफल घोषित किया है, जिन्हें नियुक्ति पत्र दिया जाना है। इसी तरह, सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा के तहत भी कुछ अन्य अभ्यर्थियों का परिणाम जारी किया गया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाने की तैयारी चल रही है।
Read more- Jharkhand News: सिल्ली के एक स्कूल में घुसा लकड़बग्घा, मची अफरा-तफरी











