Dhanbad News: वासेपुर के कमर मखदूमी रोड स्थित फहीम खान के आवासीय कार्यालय में शुक्रवार को उनके बड़े पुत्र इकबाल खान ने प्रेस वार्ता कर 20 फरवरी को वासेपुर में हुई गोलीबारी की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने बताया कि इस घटना में उनके ड्राइवर हैदर अली उर्फ बबली को एक गोली लगी थी। घायल हैदर का इलाज दुर्गापुर के मिशन अस्पताल में कराया गया, जहां उपचार के बाद वह अब पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुका है।
Dhanbad News: प्रिंस खान एक भगोड़ा है-इकबाल खान
इकबाल खान ने कहा कि घटना के कुछ दिनों बाद सोशल मीडिया पर प्रिंस खान का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह धमकी भरे बयान दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रिंस खान एक भगोड़ा है और विदेश में बैठकर वासेपुर व धनबाद के लोगों को धमकाने का काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि वीडियो में लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। इकबाल खान ने प्रिंस खान को खुली चुनौती देते हुए सामने आकर मुकाबला करने की बात कही।












