खबर मन्त्र संवाददाता
राँची। राजधानी राँची के पंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिस्का मोड़ के पास स्थित तेल मिल गली शनिवार की रात गोलीबारी की घटना हुई। जानकारी के मुताबिक खाने पीने के दौरान आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प में दो युवकों को गोली लगी है। बताया जा रहा है कि एक गुट संदीप थापा का है, जबकि दूसरा गुट सुरेंद्र सिंह का बताया जा रहा है। काफी समय से दोनों गुटों के बीच तनाव चल रहा था। इस गोलीबारी की घटना में दो जख्मी हुए हैं, जिनकी पहचान मोगली और विकास के रूप में की गई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।
इधर घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी, कोतवाली डीएसपी और सुखदेवनगर थाना एवं पंडरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से खोखे बरामद किए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस का दावा है कि गोलीबारी की इस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









