Xiaomi17 Ultra: टेक की दुनिया दिग्गज कंपनियों में शामिल शाओमी ने एक बार फिर बाजार में हलचल मचा दी है। कंपनी ने अबतक की अपनी सबसे महंगे स्मार्टफोन ‘शाओमी 17 अल्ट्रा’ को लॉन्च कर दिया है। ये फोन अबतक का सबसे शक्तिशाली और प्रीमियम स्मार्टफोन होगा।
यह फोन सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए एक चलता-फिरता स्टूडियो है। शाओमी का दावा है कि यह दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो लाइका के 1-इंच LOFIC सेंसर से लैस है। श्याओमी का यह फोन आईफोन और सैमसंग के फ्लैगशिप फोन्स के सामने एक मजबूत दावेदार बनाता है।
Xiaomi17 Ultra में लॉन्चिंग ऑफर्स इसे और भी आकर्षक बनाएंगे
भारत में शाओमी ने इसे केवल एक ही दमदार वैरिएंट में पेश किया है-16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज वाले फोन की कीमत ₹1,39,999 रखी गई है। हालांकि, लॉन्चिंग ऑफर्स इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। अगर आप क्रेडिट कार्ड यूजर हैं, तो आपको सीधे ₹10,000 की छूट मिल जाएगी। सबसे बड़ी डील उन लोगों के लिए है जो 13 से 17 मार्च के बीच इसकी प्री-बुकिंग कराएंगे; उन्हें ₹19,999 की कीमत वाली ‘शाओमी प्रोफेशनल फोटोग्राफी किट प्रो’ बिल्कुल मुफ्त मिलेगी। 18 मार्च से फोन की सेल शुरू होगी।
Xiaomi17 Ultra फोन बन जाए प्रोफेशनल कैमरा
शाओमी 17 अल्ट्रा को हाथ में लेते ही इसकी प्रीमियम बनावट का अहसास होता है। बैक पैनल पर दिया गया बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल इसे एक विंटेज प्रोफेशनल कैमरे का लुक देता है। फोन में लेदर फिनिश और ‘शाओमी शील्ड ग्लास 3.0’ का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे मजबूती और खूबसूरती दोनों देता है। यह ब्लैक और वाइट कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है और IP68 रेटिंग के कारण पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित है।
फोन में हाइपर-आरजीबी OLED डिस्प्ले मिलेगी
इसमें 6.9 इंच की ‘हाइपर-आरजीबी’ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स है। इसका मतलब है कि कड़ी धूप में भी स्क्रीन एकदम साफ दिखेगी। खास ‘वेट टच’ टेक्नोलॉजी के कारण अगर आपके हाथ गीले हैं या स्क्रीन पर पानी की बूंदें हैं, तब भी टच रिस्पॉन्स में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
अंदरूनी ताकत की बात करें तो इसमें दुनिया का सबसे तेज ‘स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5’ (3nm) प्रोसेसर लगा है। यह एंड्रॉयड 16 पर आधारित नए ‘हाइपर-ओएस 3’ पर चलता है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग को मक्खन जैसा स्मूथ बनाता है।
200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
इस फोन की असली जान इसका कैमरा है। 50MP के लाइका मेन सेंसर के साथ इसमें 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 120x डिजिटल जूम तक जा सकता है। सेल्फी लवर्स के लिए भी 50MP का फ्रंट कैमरा है। साथ ही, यह 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है, जो कंटेंट क्रिएटर्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
इतने सारे फीचर्स और फोन को पावर बैकअप देने के लिए शाओमी ने 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी है जो दिनभर का पावर देती है। फोन को चार्ज करने में ज्यादा दिक्कत ना हो इसके लिए फोन में 90W की सुपरफास्ट वायर्ड चार्जिंग दिया गया है जिससे फोन पलभर में ही चार्ज हो जाएगी।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









