CM Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से आज झारखंड विधानसभा परिसर, रांची में आयोजित समारोह में झारखंड पुलिस को कुल 1,485 आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
CM Hemant Soren ने कई नए थानों की आधारशिला रखी
रांची में आयोजित समारोह में सीएम हेमंत सोरेन ने रिमोट का बटन दबाकर राज्य के विभिन्न जिलों में बनने वाले नए थानों की आधारशिला रखी तथा नियुक्ति पत्रों का वितरण किया।













