Sonia Gandhi: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें सर गंगा राम हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार देर शाम उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।
Sonia Gandhi के साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा अस्पताल में मौजूद
मिली जानकारी के मुताबिक, मौसम में अचानक बदलाव के कारण उनकी सेहत प्रभावित हुई, लेकिन फिलहाल स्थिति गंभीर नहीं बताई जा रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है और विशेषज्ञ डॉक्टर लगातार जांच कर रहे हैं। इस दौरान उनके बेटे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनके साथ अस्पताल मौजूद हैं।
Sonia Gandhi को सांस लेने में परेशानी की शिकायत
गौरतलब है कि इससे पहले जनवरी में भी सांस लेने में परेशानी के चलते उन्हें इसी अस्पताल में भर्ती किया गया था। उस समय डॉक्टरों ने बताया था कि ठंड और प्रदूषण के कारण उनका Bronchial Asthma बढ़ गया था। एहतियात के तौर पर उन्हें निगरानी में रखा गया था।
फिलहाल डॉक्टरों का कहना है कि चिंता की कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन सावधानी के तहत उनका इलाज जारी रहेगा।








