Breaking News: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। विद्रोही संगठन हूती ने भी ईरान को अपना समर्थन दे दिया है। हूतियों ने इस संघर्ष में सक्रिय भागीदारी दिखाते हुए इजराइल के दक्षिणी शहर बेर्शेबा को निशाना बनाकर लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागी। यह हमला करीब 2000 किलोमीटर दूर यमन से किया गया, जिससे इलाके में अचानक दहशत फैल गई।
Breaking News: यूएई में मिसाइल गिरने से पांच भारतीय नागरिक घायल
हालांकि इजराइल की डिफेंस सिस्टम की सतर्कता के चलते एयर डिफेंस सिस्टम तुरंत सक्रिय हुआ और मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर दिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
इस बीच यूएई में इंटरसेप्ट की गई मिसाइलों के मलबे गिरने से पांच भारतीय नागरिक घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Breaking News: तेहरान में अमेरिकी हमला, कई जाने गई
दूसरी ओर ईरान की राजधानी तेहरान के एक रिहायशी इमारत कथित अमेरिकी-इजराइली हमले के बाद पूरी तरह तबाह हो गई। हमले के बाद मलबे में दबने से कई लोगों की जान चली गई, जिससे हालात और अधिक गंभीर हो गए हैं। वहीं हमले में कई लोगों को घायल होने की भी सूचना है।












