Palamu News: झारखंड के बोकारो और हजारीबाग जिलों में ट्रेजरी से अवैध निकासी का मामला सामने आने के बाद अब पलामू में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। झारखंड वित्त विभाग और प्रधान महालेखाकार रांची से मिली सूचना के आधार पर पलामू जिला प्रशासन ने वित्तीय गतिविधियां की जांच शुरू कर दी है।
Palamu News: एसपी कार्यालय से 5 वर्षों में सात अलग-अलग बैंक खातों से निकासी
वित्त विभाग द्वारा डेटा एनालिसिस में यह पाया गया है कि पलामू पुलिस अधीक्षक कार्यालय, से पिछले एक वर्ष के दौरान सात अलग-अलग बैंक खातों में धनराशि की निकासी हुई है। इस पूरे मामले में जांच कर रिपोर्ट वित्त विभाग को सौंपी जा चुकी है।
Read More- Big Breaking : चतरा में बड़ा एनकाउंटर-15 लाख इनामी शहदेव गंझू समेत 4 नक्सली ढेर
Palamu News: डीसी ने दिया एक सप्ताह के भीतर रिपोेर्ट देने का निर्देश
जिले के अलग-अलग विभागों के कोषागार से विपत्र के माध्यम से निकासी के साथ-साथ पीएफएमएस, आरटीजीएस और चेक के जरिए भी भुगतान किया जाता है। जिला प्रशासन ने किसी भी माध्यम से की जा रही वित्तीय लेन-देन की जांच को आवश्यक मान रही है।
Read More- Noida Violence में बड़ा खुलासा-जमशेदपुर NIT का छात्र निकला मास्टरमाइंड, जुड़ा है पाकिस्तानी कनेक्शन!
इस पर पलामू उपायुक्त समीरा एस द्वारा तीन जांच टीमों का गठन किया है। जो विभिन्न विभागों के कार्यालयों की जांच करेंगे। सभी टीम कोषागार से निकासी के साथ-साथ भुगतानों की भी गहन जांच करेंगे। एक सपताह के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।












