Dhanbad News: धनबाद थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज युवक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 20 मार्च 2026 का है, जब साहू गली निवासी रोहित कुमार की अज्ञात अपराधियों द्वारा धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। धनबाद थाने में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी।
Read More- Dhanbad News: धनबाद में फिर भू-धंसान से अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने किया हंगामा
Dhanbad News: मृतक की बहन ने कराई थी प्राथमिकी दर्ज
बताया कि घटना के संबंध में मृतक की बहन रितु कुमारी के फर्दबयान पर धनबाद थाना कांड संख्या 95/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज एवं गुप्त सूचना के आधार पर जांच शुरू की।
जांच के क्रम में जीतु यादव, तरुण यादव, महेश धीबर एवं भुनेश्वर हाड़ी की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 23 अप्रैल 2026 को छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Dhanbad News: पुरानी रंजिश में उतारा मौत के घाट
पूछताछ में आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि करीब दो माह पूर्व ‘प्रेम’ नामक युवक ने आरोपी जीतु यादव की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा लिया था। इसी रंजिश के कारण आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से रोहित कुमार की हत्या कर दी।
Read More- Ranchi Breaking: 6 घंटे के भीतर जगन्नाथपुर मंदिर के गार्ड का हत्यारा गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का दाव (दउली), दो मोटरसाइकिल, मृतक का मोबाइल फोन एवं घटना के समय पहना गया शॉल समेत अन्य सामान बरामद किया है।इस पूरे अभियान में धनबाद, सरायढेला, लोदना एवं अलकडीहा थाना की संयुक्त पुलिस टीम शामिल रही। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।













