Bokaro News: बोकारो जिले से एक बेहद खौफनाक खबर सामने आई है। चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के जमनिया नदी में शनिवार को एक महिला का शव बोरे में बंद मिला। शव को पानी में तैरता देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई।
Bokaro News: चास से लापता थी महिला, पति ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
मृतका की पहचान चास थाना क्षेत्र के यदुवंश नगर निवासी बेबी देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बेबी पिछले कई दिनों से रहस्यमयी ढंग से लापता थी। उसके पति ने पहले ही चास थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
Read More- US Iran Talks: क्या रुक जाएगा महायुद्द! इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच आज आर-पार की बातचीत
परिजनों का दावा है कि महिला के गायब होने के बाद उन्हें एक संदिग्ध फोन कॉल भी आया था, जिससे उन्हें किसी अनहोनी का अंदेशा पहले से ही था। जमनिया नदी में बोरे के भीतर शव मिलने से प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है।
Read More- Love Affair: अवैध संबंध का खौफनाक अंत, गर्लफ्रेंड की खातिर पति ने पत्नी को मार डाला
Bokaro News: बोरे में बंद शव मिलने से हत्या की आशंका
घटना की सूचना मिलते ही चंद्रपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। फिलहाल, पुलिस उस संदिग्ध फोन कॉल और महिला के संपर्क में रहने वाले लोगों की तलाश में जुट गई है।













