Jharkhand Politics: राजधानी रांची की सड़कें आज ‘नारी शक्ति’ के जयकारों और ‘इंडी गठबंधन’ के खिलाफ नारों से गूंज उठीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाए गए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को संसद में रोकने और कांग्रेस-झामुमो के कथित नकारात्मक रवैये के विरोध में शनिवार को हजारों महिलाओं ने ‘महिला आक्रोश मार्च’ निकाला। चिलचिलाती गर्मी भी इन महिलाओं के जज्बे को कम नहीं कर सकी, जो अपने अधिकारों के लिए मोरहाबादी मैदान से अलबर्ट एक्का चौक तक पैदल उतरीं।
Read More- Bokaro News: बोकारो में खौफनाक वारदात-बोरे में तैरता हुआ महिला का शव मिलने से हड़कंप
Jharkhand Politics: मोरहाबादी में भारी हुंकार: विपक्ष ने किया महापाप
इस ऐतिहासिक मार्च का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया। मोरहाबादी मैदान में आयोजित विशाल सभा को संबोधित करते हुए अन्नपूर्णा देवी ने कहा, “2014 से पीएम मोदी महिलाओं को सशक्त कर रहे हैं। जब 16-18 अप्रैल को संसद में महिला आरक्षण बिल पर विशेष सत्र बुलाया गया, तो कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने इसे पारित नहीं होने दिया। इनकी मानसिकता महिला विरोधी है और आने वाले चुनाव में देश की महिलाएं इन्हें राजनीति से साफ कर देंगी।”
Jharkhand Politics: बाबूलाल मरांडी और आदित्य साहू का तीखा हमला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस और झामुमो को ‘बहुरूपिया’ करार देते हुए कहा कि ये पार्टियां सिर्फ सोनिया, प्रियंका और कल्पना सोरेन की चिंता करती हैं, राज्य की आम बेटियों की नहीं। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि जब ये लोग वोट मांगने गांव आएं, तो उन्हें खदेड़ दें।
Read More- US Iran Talks: क्या रुक जाएगा महायुद्द! इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच आज आर-पार की बातचीत
वहीं, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने चेतावनी दी कि यदि इंडी गठबंधन ने महिलाओं के इस गुस्से को नहीं समझा, तो वे इसी आक्रोश की ज्वाला में भस्म हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री और प्रधानमंत्री ने सीटें बढ़ाने और 33% आरक्षण देने की पूरी तैयारी की थी, लेकिन विपक्ष ने विरोध में वोट देकर महिलाओं का हक छीना है।
Jharkhand Politics: पद्मश्री विजेताओं ने भी खोला मोर्चा
इस आंदोलन में खास बात यह रही कि पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित छुटनी महतो और जमुना टुडू भी शामिल हुईं। छुटनी महतो ने भावुक होते हुए कहा, “मैं खुद संसद में मौजूद थी। जो काम कांग्रेस 70 साल में नहीं कर पाई, उसे मोदी जी ने 2 दिन में करना चाहा, लेकिन राहुल गांधी और उनकी टीम ने इसे रोक दिया। अब हम कभी कांग्रेस का साथ नहीं देंगे।”
Read More- Love Affair: अवैध संबंध का खौफनाक अंत, गर्लफ्रेंड की खातिर पति ने पत्नी को मार डाला
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक नीरा यादव और मेयर रोशनी खलखो ने भी विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया। सभा के बाद हजारों की संख्या में महिलाएं तख्तियां लेकर सड़क पर उतरीं, जिसे देखकर विपक्षी खेमे में हलचल मचना तय माना जा रहा है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








