Bokaro Breaking: बोकारो के सेक्टर 9 स्थित पटेल स्कूल परीक्षा केंद्र में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2026 की परीक्षा देने आए सैकड़ों की संख्या मेें अभ्यर्थियों ने जोरदार हंगामा करते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे। अभ्यर्थियों का आरोप था कि प्रश्नपत्रों के एक सेट के 32 पेपर सेंटर तक नहीं पहुंचे थे। मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है।
Read More-Big Breaking : टूट गए कई रिकॉर्ड, पंजाब ने IPL इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज किया-ये बने हीरो
Bokaro Breaking: डीसी और एसपी के साथ भारी पुलिस बल तैनात
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के उपायुक्त (DC) और पुलिस अधीक्षक (SP) भारी पुलिस बल के साथ खुद मौके पर पहुंचे। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि शहर के लगभग सभी थानों की पुलिस और कई DSP स्तर के अधिकारियों को मोर्चा संभालना पड़ा। नाराज छात्र प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल उठा रहे हैं।
Bokaro Breaking: मीडिया कवरेज पर पाबंदी से बढ़ा संदेह
हैरानी की बात यह है कि मौके पर कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों को वीडियो बनाने से रोका जा रहा है। प्रशासन की इस सख्ती ने छात्रों के संदेह को और गहरा कर दिया है। छात्रों का आरोप है कि इतनी महत्वपूर्ण परीक्षा में ऐसी चूक होना सिस्टम की नाकामी को दर्शाता है।
Read More- Bokaro News: बोकारो में खौफनाक वारदात-बोरे में तैरता हुआ महिला का शव मिलने से हड़कंप
फिलहाल सेंटर पर भारी पुलिस तैनात है और अधिकारी छात्रों को शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन परीक्षार्थी दोबारा परीक्षा या ठोस कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








