Big Breaking: आईपीएल 2026 के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को करारी हार चटाई है। गुजरात ने चेन्नई को उसके ही घर, एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में 8 विकेट से करारी शिकस्त दी।
Read More- Hazaribagh News: विष्णुगढ़ में प्रेमी-प्रेमिका का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
इस जीत के साथ गुजरात ने सीजन की अपनी चौथी जीत दर्ज कर ली है। 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात ने महज 16.4 ओवरों में ही 2 विकेट खोकर 162 रन बना लिए और मैच एकतरफा कर दिया।
Read More- Gumla Accident: गुमला में बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, दो की मौत कई घायल
Big Breaking: साई सुदर्शन की विस्फोटक बल्लेबाजी
गुजरात की जीत के हीरो रहे साई सुदर्शन, जिन्होंने मैदान के चारों ओर चौकों-छक्कों की बरसात करते हुए मात्र 46 गेंदों पर 87 रनों की तूफानी पारी खेली। उनका बखूबी साथ दिया अनुभवी जोस बटलर (39 रन) और कप्तान शुभमन गिल (33 रन) ने। चेन्नई का कोई भी गेंदबाज गुजरात के बल्लेबाजों पर लगाम नहीं लगा सका।
Read More- Palamu Murder: रात में किडनैपिंग और सुबह युवक की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
Big Breaking: ऋतुराज का संघर्ष और रबाडा की रफ्तार
इससे पहले, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 37 रन पर अपने 4 बड़े विकेट गंवा दिए थे। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने एक छोर संभाले रखा और 60 गेंदों पर नाबाद 74 रनों की जुझारू पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम 158 रन तक पहुंच सकी।
Read More- Big Breaking: JET 2026 परीक्षा में भारी हंगामा, जेपीएससी ने रद्द की दो विषयों की परीक्षा
गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए, जबकि मोहम्मद सिराज और मानव सुथार को 1-1 सफलता मिली।












