Gumla Accident: गुमला जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। कुरकुरा थाना क्षेत्र के वेतरकेरा मोड़ के पास बारातियों से भरा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
Read More- Palamu Murder: रात में किडनैपिंग और सुबह युवक की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
Gumla Accident: शादी में शामिल होने लचरागढ़ गए थे सभी
घटना के बाद आनन-फानन में घायल को तुरंत कामडरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया। इस घटना की पुष्टि चिकित्सक सुनील खलखो ने की है।
मिली जानकारी के मुताबिक सभी लोग टाटी भंडार टोली से योगेंद्र महतो के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए लचरागढ़ गए थे। कार्यक्रम से लौटते वक्त वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हो गया।
Read More-Big Breaking : टूट गए कई रिकॉर्ड, पंजाब ने IPL इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज किया-ये बने हीरो
Gumla Accident: कई लोग गंभीर रुप से घायल
हादसे में अन्य कुछ लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी संजय मुंडा ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








