Giridih News: गिरिडीह शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पचम्बा थाना क्षेत्र के आजाद नगर स्थित चदरा पुल के पास एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान तौफीक अंसारी के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि रात करीब 1 बजे यह वारदात हुई।
Read More- Ranchi News: रांची के धुर्वा डैम में युवक के डूबने की सूचना, जुटी लोगो की भीड़
Giridih News: अचानक कहासुनी के दौरान हुआ हमला
मृतक के दोस्त अखलाख के अनुसार, रात लगभग 12 बजे तौफीक के मोबाइल पर उसके परिचित आसिफ अली का फोन आया। उसने मिलने के लिए बुलाया। तौफीक अपने दोस्तों के साथ चदरा पुल पहुंचा, जहां पहले से आसिफ अली अपने साथियों-बंटी टायसन, साकिब अली, मोनू पठान और अरशद के साथ मौजूद था।
Read More- Ranchi Breaking : गीतांजलि मैरेज हॉल के पास युवक की मौत, स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम
मुलाकात के दौरान अचानक कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि सभी ने मिलकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए बाकी साथी भाग निकले, लेकिन तौफीक गिर गया और हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
Giridih News: आपसी रंजिश में हत्या की आशंका
घटना के बाद जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो तौफीक गंभीर हालत में पड़ा था। बताया गया कि मरने से पहले उसने हमलावरों के नाम बताए, जिसका वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड भी है।
Read More- Bokaro News: बोकारो में खौफनाक वारदात, कुल्हाड़ी से काटकर महिला की हत्या
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच के दौरान मृतक का मोबाइल पास के नाले से बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि मामला आपसी रंजिश से जुड़ा हो सकता है और सभी आरोपियों की तलाश जारी है।








