झारखंड के Hazaribagh से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पत्रकार के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी शुक्रवार को हजारीबाग दौरे पर पहुंचे थे। इसी दौरान न्यूज़18 झारखंड के पत्रकार Sushant Soni ने मंत्री से सवाल पूछने की कोशिश की।
आरोप है कि सवाल पूछे जाने के बाद मंत्री के समर्थकों ने पत्रकार सुशांत सोनी के साथ धक्का-मुक्की की। घटना में पत्रकार घायल हो गए.
घटना के बाद पत्रकारों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है। वहीं इस घटना ने एक बार फिर पत्रकारों की सुरक्षा और प्रेस की स्वतंत्रता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।









