Delhi: दिल्ली से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। शाहदरा इलाके के विवेक विहार में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है, जब अधिकतर लोग सो रहे थे। आग तेजी से फैलते हुए इमारत के 5-6 फ्लैट्स को अपनी चपेट में ले लिया।
शवों की पहचान करना मुश्किल था
पुलिस के अनुसार, मृतकों के शव अलग-अलग मंजिलों से बरामद किए गए। सबसे ज्यादा शव दूसरी मंजिल से मिले, जबकि तीन शव तीसरी मंजिल की सीढ़ियों पर पाए गए। चौंकाने वाली बात यह रही कि सीढ़ियों का मुख्य गेट बंद था, जिससे लोग बाहर नहीं निकल सके। कुछ शव इतनी बुरी तरह जल चुके थे कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया।
10 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी
दमकल विभाग को सुबह 3:47 बजे आग की सूचना मिली थी, जिसके बाद 10 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 15 लोगों को खिड़कियों और बालकनी के जरिए बाहर निकाला गया। हालांकि, दो लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Read More- पुटकी कोल वाशरी प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा, चार लोगों की दबकर दर्दनाक मौत
फायर अधिकारियों के अनुसार, आग इमारत के पिछले हिस्से में लगी थी, जहां से यह तेजी से फैल गई। खिड़कियों पर लगी सेफ्टी ग्रिल ने रेस्क्यू ऑपरेशन को और कठिन बना दिया। यही वजह रही कि कई लोग समय पर बाहर नहीं निकल पाए।
आग लगने के कारणों की जांच में जुटी टीम
इस हादसे में जान गंवाने वालों में शिखा जैन, अनिता जैन, निशांत जैन, अंचल जैन, नितिन जैन, शैली जैन, समयंक जैन और अरविंद लाल शामिल हैं, जबकि एक शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
Read More- झारखंड का मौसम: तेज हवाओं के साथ गरजेंगे बादल, इस दिन से मिलेगी राहत
यह घटना एक बार फिर शहरी इमारतों में सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े करती है। खासकर इमरजेंसी एग्जिट, फायर सेफ्टी सिस्टम और खुला रास्ता न होना इस हादसे का बड़ा कारण बन सकता है।
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है। इस हादसे ने पूरे इलाके में शोक और डर का माहौल पैदा कर दिया है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









