Crime News: दिनदहाड़े लूट को दिया गया था अंजाम
आपकों बता दें कि 24 अप्रैल को बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में लूट की घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया था। दिनदहाड़े करीब चार हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में घुसकर कर्मचारियों को बंधक बना लिया था और हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। अपराधियों ने बैंक से 4 लाख रुपए से अधिक की लूट की थी। और बैंक से 3 किलो से अधिक का सोना लूट लिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी कर्मचारियों को स्ट्रॉग रूम में बंद कर दिया गया था और अपराधी दो मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे।
Read More:तमाड़ के जंगलों से 700 किलो डोडा बरामद, नशे के सौदागरों में हड़कंप
वहीं घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संभावित रास्तों पर चेंकिग अभियान चलाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया।
अपराधियों ने 4 महीने तक की थी बैंक की रेकी
जांच के दौरान यह सामने आया कि अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम देने से पहले करीब 2 से 4 महीने तक बैंक की रेकी की थी। सोशल मीडिया और इंटरनेट के जरिए उन्हें यह जानकारी मिली थी कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र गोल्ड लोन भी देता है, जिसके बाद उन्होंने इस बैंक को टारगेट बनाया। उन्होंने व्हाट्सएप के माध्यम से आपस में संपर्क स्थापित किया और पूरी योजना तैयार की।
Read More: झारखंड ट्रेजरी घोटाले में CID का बड़ा एक्शन, लेखा शाखा में तैनात सिपाही गिरफ्तार
17 अप्रैल को अपराधी देने वाले थे लूट को अंजाम
पहले 17 अप्रैल को भी अपराधी वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे, लेकिन उस दिन पुलिस की सक्रियता देखकर उन्होंने योजना टाल दी। इसके बाद 24 अप्रैल को सुनियोजित तरीके से अलग-अलग रास्तों से बारही पहुंचे और हथियारों के साथ बैंक में घुसकर घटना को अंजाम दिया।
छापेमारी कर पुलिस ने तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों का पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक पहुंच बनाई। वहां STF के सहयोग से छापेमारी कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 912.22 ग्राम सोना और 20 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। साथ ही घटना में इस्तेमाल वाहन भी जब्त किया गया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान पंकज सिंह, मो. अफजल और सौरभ यादव के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिससे साफ है कि यह एक पेशेवर गिरोह था।
अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस
पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल भी बाद में बरामद कर ली गई हैं।

न्यूज डेस्क राइटर, खबर मन्त्र। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल जगत और वायरल समसामयिक विषयों पर त्वरित और सटीक समाचार संपादन।









