Thursday, May 7, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

जामताड़ा में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, लोगों में आक्रोश

जामताड़ा शहर के कोर्ट मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है।

May 7, 2026
in झारखंड
A A
Statue of Lord Birsa Munda vandalised in Jamtara, sparks outrage

Statue of Lord Birsa Munda vandalised in Jamtara, sparks outrage

Share on FacebookShare on Twitter

जामताड़ा शहर के कोर्ट मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में समाज के लोग व स्थानीय नागरिक मौके पर जुट गए। बताया जा रहा है कि प्रतिमा का एक हाथ तथा हाथ में लगा तीर तोड़ दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। एसडीओ, एसडीपीओ समेत अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने लोगों को शांत रहने की अपील करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

स्थानीय लोगों ने इस घटना को समाज की भावनाओं को आहत करने वाला बताया है। लोगों का कहना है कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के महान स्वतंत्रता सेनानी और प्रेरणास्रोत हैं। उनकी प्रतिमा को नुकसान पहुंचाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

घटना के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके में एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Related Posts

धनबाद में गैंगस्टर प्रिन्स खान गैंग का बड़ा पर्दाफाश, ‘मेजर’ की गिरफ्तारी से खुला पाकिस्तान और आतंकी कनेक्शन
झारखंड

धनबाद में गैंगस्टर प्रिन्स खान गैंग का बड़ा पर्दाफाश, ‘मेजर’ की गिरफ्तारी से खुला पाकिस्तान और आतंकी कनेक्शन

May 6, 2026
यह प्रसूता की नहीं, सिस्टम की मौत है-आदिम जनजाति महिला की मौत पर आदित्य साहू ने उठाया सवाल
झारखंड

यह प्रसूता की नहीं, सिस्टम की मौत है-आदिम जनजाति महिला की मौत पर आदित्य साहू ने उठाया सवाल

May 6, 2026
अवैध संबंध बनी हत्या की वजह-टाटीसिल्वे हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, तीन गिरफ्तार
झारखंड

अवैध संबंध बनी हत्या की वजह-टाटीसिल्वे हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, तीन गिरफ्तार

May 6, 2026
Next Post
Bihar Cabinet Expansion: Nishant Kumar becomes minister, Samrat Chaudhary government expanded

Bihar मंत्रिमंडल विस्तार: निशांत कुमार बने मंत्री, सम्राट चौधरी सरकार का हुआ विस्तार

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Bihar Cabinet Expansion: Nishant Kumar becomes minister, Samrat Chaudhary government expanded

Bihar मंत्रिमंडल विस्तार: निशांत कुमार बने मंत्री, सम्राट चौधरी सरकार का हुआ विस्तार

May 7, 2026

जामताड़ा में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, लोगों में आक्रोश

Breaking News: नंदीग्राम का बेटा और सुवेंदु का साया: कौन थे चंद्रनाथ रथ जिनकी मध्यमग्राम में निर्मम हत्या कर दी गई?

Share Market Update: शेयर बाजार में हाहाकार या बंपर मुनाफा? जानें 7 मई का मार्केट अपडेट

Jharkhand Weather Update: झारखंड में 7 मई के मौसम को लेकर आया अपडेट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Aaj Ka Rashifal 7 May 2026: सितारों की रहस्यमयी चाल, इन राशियों की आज पलट सकती है किस्मत

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra