Saturday, May 9, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

West Bengal CM oath: पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण, सुवेंदु अधिकारी बने भाजपा के पहले CM

West Bengal CM oath: सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल के सीएम पद की शपथ ली। पीएम मोदी ने 90 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

May 9, 2026
in Breaking News, राजनीति
A A
West Bengal CM Oath: Historic Swearing-in in West Bengal; Suvendu Adhikari Becomes BJP's First Chief Minister

West Bengal CM Oath: Historic Swearing-in in West Bengal; Suvendu Adhikari Becomes BJP's First Chief Minister

Share on FacebookShare on Twitter

West Bengal CM oath: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत हुई है। भाजपा के कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर इतिहास रच दिया है। वे राज्य में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने आज कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और NDA शासित राज्यों के 20 मुख्यमंत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे।

ईश्वर के नाम पर बांग्ला में ली शपथ

राजभवन में आयोजित भव्य समारोह में सुवेंदु अधिकारी ने बांग्ला भाषा में ईश्वर के नाम की शपथ ली। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद सुवेंदु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास पहुंचे और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। राज्यपाल आरएन रवि ने सुवेंदु के अलावा चार अन्य प्रमुख नेताओं को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई।

दिग्गजों का जमावड़ा और टैगोर को श्रद्धांजलि

इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और NDA शासित राज्यों के 20 मुख्यमंत्री मौजूद रहे। संयोग से यह अवसर रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती का भी था, जिस पर पीएम मोदी ने मंच से विश्वकवि को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

West Bengal CM oath: पीएम मोदी ने छुए 98 साल के कार्यकर्ता के पैर

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक बेहद भावुक दृश्य देखने को मिला। प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के 90 वर्षीय पुराने कार्यकर्ता माखनलाल सरकार का मंच पर सम्मान किया। पीएम सीधे माखनलाल जी के पास गए। उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।प्रधानमंत्री ने झुककर उनके पैर छुए, जिसके बाद माखनलाल सरकार ने उन्हें देर तक गले लगाए रखा।

अमित शाह ने किया था नेता चुनने का ऐलान

बता दें कि शुक्रवार को कोलकाता में हुई विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया था। गृहमंत्री अमित शाह ने उनके नाम का आधिकारिक ऐलान किया, जिसके बाद सुवेंदु ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

Related Posts

Suvendu Adhikari
Breaking News

Suvendu Adhikari:जिसने 34 साल की वाम सरकार को गिराया, उसी ने खिलाया बंगाल में कमल, कौन है शुभेंदु जो संभालेंगे बंगाल का अधिकार

May 8, 2026
Thalapathy Vijay: Dropped Out of Studies to Pursue Acting; Now a 'Superstar' in Politics
मनोरंजन

Thalapathy Vijay: बैकबेंचर से सुपरस्टार और फिर किंगमेकर बनने तक का सफर, जानें उनकी एजुकेशन और सफर

May 8, 2026
Patient admitted in RIMS commits suicide, questions raised on hospital's security arrangements
Breaking News

Breaking News: RIMS में भर्ती मरीज ने की आत्महत्या, अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

May 8, 2026
Next Post
इसरी बाजार में काल बनकर दौड़ी 14 चक्का ट्रक, 5 लोगों की कुचलकर ले ली जान-वीडियो वायरल

इसरी बाजार में काल बनकर दौड़ी 14 चक्का ट्रक, 5 लोगों की कुचलकर ले ली जान-वीडियो वायरल

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

इसरी बाजार में काल बनकर दौड़ी 14 चक्का ट्रक, 5 लोगों की कुचलकर ले ली जान-वीडियो वायरल

इसरी बाजार में काल बनकर दौड़ी 14 चक्का ट्रक, 5 लोगों की कुचलकर ले ली जान-वीडियो वायरल

May 9, 2026

West Bengal CM oath: पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण, सुवेंदु अधिकारी बने भाजपा के पहले CM

Jharkhand Weather Update: 9 मई को झारखंड के मौसम में बड़ा उलटफेर, जानें आपके शहर का हाल

Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन राशियों पर होगी धन वर्षा, जानें अपनी राशि का भविष्यफल

Suvendu Adhikari:जिसने 34 साल की वाम सरकार को गिराया, उसी ने खिलाया बंगाल में कमल, कौन है शुभेंदु जो संभालेंगे बंगाल का अधिकार

Daadi Ki Shaadi Review: रणबीर की बहन या बॉलीवुड की अगली सुपरस्टार? आमिर खान के बयान ने बॉलीवुड में मचाई खलबली

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra