Ranchi: रांची में निजी स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी को लेकर जिला प्रशासन अब सख्त नजर आ रहा है। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में आयोजित अहम बैठक में जिले के कई निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर सवाल उठाए गए। समीक्षा के दौरान पता चला कि जिले के 129 निजी स्कूलों में से 92 स्कूलों ने पिछले तीन वर्षों में फीस बढ़ाने में नियमों का उल्लंघन किया है।
अभिभावकों को राहत देते हुए फीस एडजस्टमेंट करें-डीसी
मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में आयोजित बैठक में CBSE, ICSE, JAC और अन्य बोर्ड से जुड़े स्कूलों के प्राचार्य और प्रतिनिधि शामिल हुए। डीसी ने सभी संबंधित स्कूलों को निर्देश दिया कि वे वर्तमान सत्र में अभिभावकों को राहत देते हुए फीस एडजस्टमेंट करें और 15 दिनों के भीतर पूरा प्लान जिला प्रशासन को सौंपें।
बैठक में अभिभावक शिक्षक संघ (PTA) के गठन की भी समीक्षा हुई। जिले के 149 निजी स्कूलों में से 20 स्कूलों ने अब तक PTA गठन की जानकारी नहीं दी है। डीसी ने ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई और फिजिकल वेरिफिकेशन के निर्देश दिए।
Read More- ब्रेकिंग न्यूज: लंबा इंतजार खत्म, थलापति विजय ने जुटा लिया बहुमत के लिए समर्थन!
वंचित वर्ग के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर नामांकन
इसके साथ ही शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। डीसी ने कहा कि जल्द ही ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।
Read More- बड़ी खबर: पंजाब में आप मंत्री संजीव अरोड़ा ठिकानों पर ईडी की छापेमारी-केजरीवाल भड़के
बैठक में CENSUS 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना पोर्टल के प्रचार-प्रसार और लोगों की भागीदारी बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.












