Ranchi : झारखंड पुलिस की वर्दी एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह कानून-व्यवस्था नहीं बल्कि वायरल हो रही कुछ निजी तस्वीरें हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही इन तस्वीरों ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। तस्वीरों में गुमला में पदस्थापित इंस्पेक्टर महेंद्र करमाली एक महिला कांस्टेबल के साथ बेहद करीबी अंदाज में नजर आ रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि दोनों कथित तौर पर वर्दी में ही निजी पलों को साझा करते दिख रहे हैं, जिसे लेकर लोग खाकी की गरिमा और अनुशासन पर सवाल उठा रहे हैं।
दोनों के बीच लंबे समय से नजदीकियां थीं
बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर महेंद्र करमाली 2012 बैच के अधिकारी हैं और राजधानी रांची के कई थानों में थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं। फिलहाल उनकी पोस्टिंग गुमला जिले में है। लेकिन इन दिनों वह अपनी कार्यशैली से ज्यादा वायरल तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें अलग-अलग जगहों की बताई जा रही हैं। हर तस्वीर में इंस्पेक्टर और महिला कांस्टेबल अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से नजदीकियां थीं। हालांकि इस दावे की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इन तस्वीरों के सामने आने के बाद पुलिस विभाग के भीतर भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इसे वर्दी की मर्यादा और पुलिस अनुशासन के खिलाफ बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि निजी जिंदगी हर किसी का अधिकार है, लेकिन जब कोई पुलिस अधिकारी वर्दी में हो तो उससे एक जिम्मेदार आचरण की अपेक्षा की जाती है।
फिलहाल इस मामले में पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। तस्वीरों की सत्यता और परिस्थितियों की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी।
नोट: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और दावों के आधार पर तैयार की गई है। इसकी पुष्टि खबर मंत्र नहीं करता है।
आदित्य सिंह की रिपोर्ट—

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.











