Ranchi: राहुल गांधी ने अपने रायबरेली और अमेठी दौरे के दौरान केंद्र सरकार और RSS पर तीखा हमला बोला। रायबरेली में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जब RSS के लोग सामने आएं तो उनसे कहिए कि आपका प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और संगठन गद्दार है। आपने हिंदुस्तान को बेचने का काम किया है।
आने वाले समय में देश आर्थिक संकट आएगा
कांग्रेस सांसद ने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश आर्थिक संकट का सामना करेगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनता को बचा नहीं पाएंगे। राहुल ने कोविड और नोटबंदी का जिक्र करते हुए कहा कि “जिस तरह उस समय टीवी पर आकर हाथ जोड़कर सफाई दी गई थी, वैसे ही फिर होगा।”
रील बनाई जा रही हैं, लेकिन देश में बिजनेस बंद हो रहे हैं
इसके बाद राहुल गांधी अमेठी पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी और इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni की मुलाकात को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि “रील बनाई जा रही हैं, लेकिन देश में बिजनेस बंद हो रहे हैं।”
लोकसभा चुनाव 2024 के बाद राहुल गांधी का यह सातवां रायबरेली दौरा था। उन्होंने संजय गांधी अस्पताल में मरीजों से मुलाकात भी की।









