Koderma: कोडरमा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी Anti Corruption Bureau (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक लाइनमैन को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुरुवार को तिलैया थाना क्षेत्र स्थित झुमरी तिलैया बिजली सब-डिवीजन में की गई।
कोडरमा में कार्रवाई के बाद सरकारी विभागों में हड़कंप
मिली जानकारी के अनुसार हजारीबाग ACB की विशेष टीम को लाइनमैन द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। शिकायत की सत्यता जांचने के बाद टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है।








