गुरूवार, नवम्बर 5, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra
दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र

Ranchi RSS Office Petrol Bomb Attack: पैसों के लालच में रची गई बड़ी साजिश, दुबई कनेक्शन आया सामने

रांची RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले में गिरफ्तार अमन अंसारी ने पुलिस के सामने बड़ा खुलासा किया है। दुबई कनेक्शन, पंजाब से हथियार, यूपी में अगली साजिश और व्हाट्सएप नेटवर्क की पूरी कहानी पढ़ें।

जून 20, 2026
in Breaking News, झारखंड Jharkhand News, रांची Ranchi
A A
Petrol Bomb Attack on Ranchi RSS Office: Major conspiracy hatched out of greed for money; Dubai connection revealed.

Petrol Bomb Attack on Ranchi RSS Office: Major conspiracy hatched out of greed for money; Dubai connection revealed.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~7 मिनट•हिंदी बुलेटिन

झारखंड की राजधानी रांची स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी अमन अंसारी उर्फ गोलू ने पुलिस पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। आरोपी ने स्वीकार किया है कि पूरी साजिश के तार दुबई, पंजाब, झारखंड और उत्तर प्रदेश तक जुड़े हुए हैं। पुलिस के अनुसार इस हमले का मकसद राज्य में सांप्रदायिक तनाव फैलाने के बाद उत्तर प्रदेश के कानपुर और लखनऊ में भी बड़ी वारदात को अंजाम देना था।

Table of Contents

Toggle
  • गरीबी और लालच ने बनाया अपराधी
  • व्हाट्सएप कॉल से मिला मिशन, पंजाब से हथियार लाने का मिला निर्देश
  • पंजाब गया लेकिन हथियार नहीं मिले
  • RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने की बनाई गई योजना
  • वीडियो बनाकर भेजा गया हमला
  • सबूत मिटाने की कोशिश, कानपुर-लखनऊ जाने का मिला आदेश
  • मोबाइल से मिले अहम डिजिटल सबूत

गरीबी और लालच ने बनाया अपराधी

पुलिस पूछताछ में अमन अंसारी ने बताया कि पिता की मृत्यु और आर्थिक तंगी के कारण उसकी पढ़ाई आठवीं कक्षा में ही छूट गई थी। इसके बाद वह मुंबई और फिर दुबई में एसी मैकेनिक के रूप में काम करने लगा। दुबई में काम करने के दौरान उसकी मुलाकात कई लोगों से हुई, जिनके जरिए वह कथित साजिशकर्ताओं के संपर्क में आया।

📌 यह भी पढ़ें:
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड ग्रामीण बैंक के अधिकारियों ने की मुलाकात, बैंकिंग सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा
  • झारखंड SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, प्रदीप यादव बोले- 1.07 करोड़ मतदाताओं के नाम को लेकर बनी हुई है आशंका
  • Ranchi: किसानों की खुशहाली और खेतों की उर्वरता पर जोर, राज्य स्तरीय खेत बचाओ अभियान सह रबी कर्मशाला का आयोजन
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

भारत लौटने के बाद वह मजदूरी कर रहा था, तभी उसे मोटी रकम का लालच देकर बड़ी घटना को अंजाम देने की पेशकश की गई।

व्हाट्सएप कॉल से मिला मिशन, पंजाब से हथियार लाने का मिला निर्देश

आरोपी के मुताबिक, जून 2026 में आवेश राजपूत उर्फ राणा जी ने व्हाट्सएप के जरिए संपर्क कर झारखंड में बड़ी घटना कराने और पंजाब से हथियार लाने की बात कही। इसके बदले भारी रकम देने का वादा किया गया।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

साजिश के लिए बैंक खाते, फर्जी सिम कार्ड और नए व्हाट्सएप अकाउंट का भी इस्तेमाल किया गया। आरोप है कि निर्देश देने के लिए अलग मोबाइल नंबर और ओटीपी का उपयोग किया गया ताकि पहचान छिपी रहे।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT Capital University
Capital University Jharkhand Admissions Open - Graduation के साथ करें नौकरी की तैयारी
Capital University, Jharkhand • Admissions Open B.A. • B.Sc. • B.Com. • BBA • BCA | टोल फ्री: 1800-309-7199

पंजाब गया लेकिन हथियार नहीं मिले

राणा जी के निर्देश पर अमन पंजाब के अमृतसर पहुंचा, जहां उसने अपने दो दोस्तों सैफ अंसारी और सायम सुजान को भी इस साजिश में शामिल कर लिया। हालांकि हथियार मिलने में देरी और योजना बदलने के कारण उसे वापस झारखंड लौटने को कहा गया।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने की बनाई गई योजना

15 जून की रात कथित मास्टरमाइंड ने अमन को रांची स्थित आरएसएस कार्यालय की तस्वीर और लोकेशन भेजकर हमला करने का निर्देश दिया। इस काम के बदले तीनों आरोपियों को 50-50 हजार रुपये देने का वादा किया गया।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

16 जून को तीनों आरोपी रांची पहुंचे और पेट्रोल, खाली बोतल, कपड़ा और अन्य सामान खरीदकर कांटाटोली के एक होटल में दो पेट्रोल बम तैयार किए।

वीडियो बनाकर भेजा गया हमला

पुलिस के अनुसार, आरोपियों को घटना का वीडियो बनाकर भेजने का भी निर्देश मिला था। पहली बार फेंका गया पेट्रोल बम नहीं फटा तो कथित मास्टरमाइंड ने फोन पर डांट लगाई और दूसरा बम फेंकने को कहा। इसके बाद दूसरा पेट्रोल बम फेंका गया और पूरी घटना का वीडियो व्हाट्सएप के जरिए भेज दिया गया।

सबूत मिटाने की कोशिश, कानपुर-लखनऊ जाने का मिला आदेश

घटना के बाद आरोपियों ने कपड़े बदलकर पुराने कपड़ों को छिपा दिया। इसके बाद उन्हें झारखंड छोड़कर कानपुर जाने और वहां से लखनऊ में अगली बड़ी घटना की तैयारी करने का निर्देश मिला था।

हालांकि पुलिस ने कोडरमा के पास ट्रेन से भागने की कोशिश कर रहे अमन अंसारी और सैफ अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।

मोबाइल से मिले अहम डिजिटल सबूत

पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। प्रारंभिक जांच में व्हाट्सएप कॉल लॉग, चैट और सोशल मीडिया के कई डिजिटल साक्ष्य मिले हैं, जिनकी जांच जारी है। पुलिस फरार आरोपियों और कथित अंतरराज्यीय नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है।

 

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

Related Posts

Officials from Jharkhand Gramin Bank met with Chief Minister Hemant Soren; discussions were held on the expansion of banking services.
झारखंड Jharkhand News

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड ग्रामीण बैंक के अधिकारियों ने की मुलाकात, बैंकिंग सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा

नवम्बर 5, 2026
Congress makes a major allegation regarding the SIR in Jharkhand; Pradeep Yadav states that there are concerns surrounding the names of 1.07 crore voters.
झारखंड Jharkhand News

झारखंड SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, प्रदीप यादव बोले- 1.07 करोड़ मतदाताओं के नाम को लेकर बनी हुई है आशंका

नवम्बर 5, 2026
Ranchi: Emphasis on farmers' prosperity and soil fertility,
झारखंड Jharkhand News

Ranchi: किसानों की खुशहाली और खेतों की उर्वरता पर जोर, राज्य स्तरीय खेत बचाओ अभियान सह रबी कर्मशाला का आयोजन

नवम्बर 5, 2026
Next Post
कोडरमा के डोमचांच में आम को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई लोग घायल

कोडरमा के डोमचांच में आम को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई लोग घायल

Breaking News: महाराष्ट्र में बड़ा हादसा-हनुमान मंदिर की छत गिरी, तीन दर्जन से ज्यादा लोगों के दबे होने की सूचना

Breaking News: महाराष्ट्र में बड़ा हादसा-हनुमान मंदिर की छत गिरी, तीन दर्जन से ज्यादा लोगों के दबे होने की सूचना

Officials from Jharkhand Gramin Bank met with Chief Minister Hemant Soren; discussions were held on the expansion of banking services.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड ग्रामीण बैंक के अधिकारियों ने की मुलाकात, बैंकिंग सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा

नवम्बर 5, 2026

झारखंड SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, प्रदीप यादव बोले- 1.07 करोड़ मतदाताओं के नाम को लेकर बनी हुई है आशंका

Ranchi: किसानों की खुशहाली और खेतों की उर्वरता पर जोर, राज्य स्तरीय खेत बचाओ अभियान सह रबी कर्मशाला का आयोजन

हेमंत सोरेन बोले- आदिवासी समाज अपनी परंपरा और पहचान को बचाए, नशाखोरी से कमजोर हो रहा समाज

लोकतंत्र का लबादा ओढ़कर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश हो रही है: सरयू राय

काली पूजा और दिवाली को लेकर रांची प्रशासन अलर्ट, DC ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts