Breaking News: तमिलनाडु से बड़ी खबर सामने आ रही है। तिरुवल्लूर जिले में स्थित एक सीफूड एक्सपोर्ट फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव हुआ है। इस हादसे में 7 महिला कर्मचारियों की मौत की सूचना मिल रही है वहीं 65 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है और 9 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।
यह घटना सेंट पीटर्स पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट्स यूनिट में हुई, जहां अचानक गैस रिसाव होने से फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम विशेष उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
Read More- कोडरमा के डोमचांच में योग दिवस पर विवाद, विधायक नीरा यादव ने अधिकारियों को लगाई फटकार
Breaking News: घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया
घटना की सूचना पर पहुंची जिला प्रशासन के अनुसार घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से प्रभावित मरीजों को बेहतर इलाज के लिए चेन्नई भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे का शिकार हुई अधिकांश कर्मचारी 24 से 25 वर्ष की युवा महिलाएं हैं।
Read More- कोडरमा में बंद खदान से नवविवाहित युवक का शव मिलने से हड़कंप, हत्या की मिली थी धमकी
यह घटना एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों और कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और गैस रिसाव के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









