Vaibhav Suryavanshi: भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका-ए के खिलाफ खेले जा रहे ट्राई सीरीज के हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वैभव ने 11 गेंदो में 50 ओवर के क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज फिफ्टी जमाई है। उन्होंने 20 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। इसके साथ ही भारत ने ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 66 रनों से हरा दिया।
Vaibhav Suryavanshi ने 29 गेंदों में 94 रन ठोंके
फाइनल मैच में ओपनिंग करने उतरे वैभव सूर्यवंशी ने मैदान के चारों तरफ चौकों और छक्कों की बरसात कर दी। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों का सामना करते हुए 94 रनों की आतिशी पारी खेली। वैभव की इस तूफानी पारी की बदौलत इंडिया-ए ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 377 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
वैभव के अलावा कप्तान तिलक वर्मा ने 67, अनुकूल रॉय ने 15 गेंदों पर 39, प्रियांश आर्या ने 39 और कुमार कुशाग्र ने 36 रनों का अहम योगदान दिया। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका-ए की टीम दबाव में बिखर गई और 41 ओवरों के बाद 7 विकेट खोकर 281 रन ही बना सकी।
Read More- कोडरमा में बंद खदान से नवविवाहित युवक का शव मिलने से हड़कंप, हत्या की मिली थी धमकी
कौशल्य वीरात्ने का 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
वैभव सूर्यवंशी से पहले 50 ओवर के क्रिकेट (लिस्ट-ए) में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड श्रीलंका के कौशल्य वीरात्ने के नाम था। वीरात्ने ने साल 2006 में रागामा क्रिकेट क्लब के लिए खेलते हुए 12 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी थी। वैभव ने अब महज 11 गेंदों में यह कारनामा कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों से लिखवा लिया है।
Read More- Breaking News: तमिलनाडु में सीफूड फैक्ट्री में गैस रिसाव-7 महिलाओं की मौत, 65 से अधिक घायल
Vaibhav Suryavanshi ने एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ा
अगर वनडे इंटरनेशनल (ODI) की बात करें, तो सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से एबी डिविलियर्स (2015) और वेस्टइंडीज के मैथ्यू फोर्ड (2025) के नाम है, जिन्होंने 16-16 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी। लेकिन वैभव ने सीनियर लेवल के 50 ओवर फॉर्मेट (List-A) में इन दिग्गजों को भी पीछे छोड़ते हुए 11 गेंदों में तबाही मचा दी है।
Read More- कोडरमा के डोमचांच में योग दिवस पर विवाद, विधायक नीरा यादव ने अधिकारियों को लगाई फटकार

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









