Koderma: कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र के चनपुर गांव में रविवार दोपहर को नहाने के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लोचनपुर निवासी राजा रजक के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
पैर फिसलने से कुएं में गिरा युवक, बचाने की कोशिशें रहीं नाकाम
प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 2 बजे राजा रजक अपने घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक खेत में बने कुएं पर नहाने के लिए गया था। नहाने के दौरान अचानक कुएं के चबूतरे पर उसका पैर फिसल गया।
संतुलन बिगड़ने के कारण वह सीधे गहरे कुएं में जा गिरा। वहां मौजूद अन्य युवकों ने जब यह देखा, तो उन्होंने तुरंत शोर मचाकर ग्रामीणों को आवाज दी।
Read More- कोडरमा में बंद खदान से नवविवाहित युवक का शव मिलने से हड़कंप, हत्या की मिली थी धमकी
अत्यधिक गहराई के कारण नहीं निकल पाया युवक
चीख-पुकार सुनकर परिजन और भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और राजा को कुएं से बाहर निकालने के रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए। लेकिन कुएं की गहराई बहुत ज्यादा थी और उसमें उतरने के लिए कोई सीढ़ी भी मौजूद नहीं थी, जिसके कारण युवक को बाहर निकालने में काफी समय लग गया। कड़ी मशक्कत के बाद जब उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी।
Read More- कोडरमा के डोमचांच में योग दिवस पर विवाद, विधायक नीरा यादव ने अधिकारियों को लगाई फटकार
ग्रामीणों ने आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने युवक की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा पुलिस अस्पताल और मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच में जुट गई है।
Read More- Breaking News: तमिलनाडु में सीफूड फैक्ट्री में गैस रिसाव-7 महिलाओं की मौत, 65 से अधिक घायल

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








