Bokaro: बोकारो जिले के पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र के हरलाडीह गांव स्थित जुरामना मेला टांड़ ताजिया मिलन स्थल पर मुहर्रम के दौरान दो युवकों के साथ मारपीट की घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। हालांकि, पुलिस और प्रशासन की तत्परता से स्थिति को बाद में नियंत्रित कर लिया गया।
दो युवक अपने साथियों के साथ मेला देखने पहुंचे थे
मिली जानकारी के मुताबिक हरिजन बस्ती के दो युवक अपने साथियों के साथ मेला देखने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर एक युवती से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद कुछ युवकों ने छेड़खानी के संदेह में दोनों युवकों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी।
Read More- कोडरमा में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच
घटना के बाद दोनों घायलों को उनके घर पहुंचाया गया, लेकिन आरोप है कि कुछ समय बाद 10 से 20 की संख्या में लोग उनके घर पहुंचे और फिर से मारपीट की। इसके बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। इसी बीच भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
Read More- गुमला में पेड़ से लटकता हुआ युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
हमलावरों को पुलिस के द्वारा भगाने का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि हमलावरों को पुलिस ने भागने में मदद की, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने मेला टांड़ में पुलिस को घेर लिया। सूचना मिलने पर बीडीओ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर स्थिति शांत कराई।
कोडरमा में नाबालिग युवक ने की आत्महत्या, प्रेमिका की आनी थी बारात
पेंक-नारायणपुर थाना पुलिस ने बताया कि मामला आपसी विवाद से जुड़ा है और दोनों युवक सुरक्षित हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रशासन ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









