Bokaro: बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत से अफरातफरी मच गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने गोमिया मोड़ पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।
टाटा सियरा गाड़ी की मांग कर रहे थे ससुरालवाले
मिली जानकारी के मुताबिक 29 अप्रैल को घरवाटांड़ निवासी पिंकी नाम की महिला की शादी गोमिया पड़रिया निवासी संतोष यादव से हुई थी। मृतका के भाई का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में टाटा सियरा गाड़ी की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ लगातार मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की जा रही थी।
परिजनों के अनुसार, 23 जून को भी पिंकी के साथ मारपीट हुई थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। बाद में उसे मायके भेज दिया गया। इसी दौरान 26 जून को वह अपने मायके में एक कमरे में मृत पाई गई।
Read More- कोडरमा में नाबालिग युवक ने की आत्महत्या, प्रेमिका की आनी थी बारात
परिजनों ने शव रखकर सड़क जाम कर दिया
घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए गोमिया मोड़ पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति नियंत्रित की।
Read More- बोकारो में मुहर्रम के दौरान दो दलित युवकों की पिटाई से बवाल, ग्रामीणोें के बीच घिरी पुलिस!
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह मामला दहेज प्रताड़ना और संदिग्ध मौत से जुड़ा होने के कारण पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Read More- कोडरमा में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









