Ranchi: पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने राजधानी रांची स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में झारखंड की नौ मान्यता प्राप्त जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए एक बड़े कॉन्क्लेव की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 4 जुलाई को रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप में राज्य गठन के बाद पहली बार सभी नौ भाषाओं को एक मंच पर लाकर ऐतिहासिक कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा।
झारखंड बनने के बाद पहली बार बड़ा आयोजन
बंधु तिर्की ने कहा संथाली, मुंडारी, खड़िया, नागपुरी, पंचपरगानिया, खोरठा, हो और कुरुख ये 9 भाषा इस राज्य में मान्यता प्राप्त भाषा है। आज आप चाहे जाए रामदयाल मुंडा की बात करेंगे बीपी केसरी की बात करें ऐसे कई महान जो हमारे प्रेरणा स्रोत है।
उन्होंने इस भाषण पर काफी काम किया। आज राज्य बनने के 26 साल होने के बाद भी सरकार आई गई और जो इन नो भाषा को चाहे प्राइमरी स्तर से लेकर के हो, उच्च शिक्षा तक हो, इनके संरक्षण और संवर्धन के साथ-साथ संरक्षित करने का कार्य होना चाहिए और नतीजा क्या है कि आज के नई पीढ़ी के लोग नई इन भाषाओं को भूलते जा रहे हैं।
Read More- कोडरमा घाटी मेें टकराई 5 वाहने, रांची-पटना मेन रोड पर कई किलोमीटर जाम
रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप में आयोजित होगा कार्यक्रम
इन तमाम चीजों को ध्यान में रखते हुए राज्य बनने के बाद पहली बार 4 जुलाई को जनजाति और क्षत्रिय भाषा का कॉन्क्लेव रखा गया है। यह कॉन्क्लेव रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप में आयोजित किया जाएगा और इसके लिए रिसर्च स्कॉलर से लेकर इन नव भाषा के छात्र-छात्राएं करीब ढाई हजार छात्र-छात्राएं के साथ प्रोफेसर इसमें भाग लेंगे।
Read More- शूटर फिल्म देखकर प्रेमिका हत्या-बॉयफ्रेंड और पत्नी ने 4 लाख में रची साजिश, 9 गिरफ्तार
इसकी तैयारी चल रही है। 4 तारीख को 11:00 बजे से जनजाति और क्षेत्रीय भाषा का कॉन्क्लेव होगा और यह राज्य बनने के बाद पहली बार एक साथ 9 भाषा को मिलाकर कॉन्क्लेव आयोजित किया जा रहा है। इसमें 9 भाषा की जानकारी और भाषाविद इसमें भाग लेंगे जनजाति और क्षत्रिय भाषा को आने वाले दिन में एक माइलस्टोन होगा ऐतिहासिक होगा।
Read More- पुलिस के सामने हुई हत्या, फिर FIR क्यों नहीं-जमशेदपुर हत्याकांड पर बाबूलाल ने उठाए सवाल

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








