Dhanbad: गैंगस्टर प्रिंस खान के द्वारा रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी मिलने के बाद निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने शनिवार को निरसा थाना के माध्यम से एसडीपीओ लिलेश्वर महतो को लिखित शिकायत सौंपी।
विधायक का आरोप है कि उन्हें व्हाट्सएप मैसेज के जरिए रंगदारी की मांग की गई और मांग पूरी नहीं होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। शिकायत में उन्होंने सांसद ढुलू महतो और प्रिंस खान को नामजद करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच की मांग की है।
प्रिंस खान के घर पर हुई कार्रवाई मात्र से संतुष्ट नहीं
विधायक ने कहा कि धनबाद वासेपुर स्थित प्रिंस खान के घर पर हुई कार्रवाई मात्र से वह संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि अपराध के खिलाफ आधी-अधूरी कार्रवाई नहीं, बल्कि पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब तक इस कथित आपराधिक गठजोड़ और उसके नेटवर्क को पूरी तरह खत्म नहीं किया जाएगा, तब तक इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाना संभव नहीं होगा।
Read More- Breaking News: निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने प्रिंस खान की धमकी पर पुलिस को सौंपी लिखित शिकायत
अरूप चटर्जी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि प्रिंस खान और सांसद ढुलू महतो के बीच कथित गठजोड़ की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
Read More- Breaking News: गैंगस्टर प्रिंस खान के घर चली बुलडोजर-विधायक को धमकी पड़ी महंगी

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








