Vaibhav Suryavanshi: भारतीय क्रिकेट को एक नया युवा सितारा मिल गया है। वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 15 साल 99 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेलकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वे भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस उपलब्धि के साथ सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
Vaibhav Suryavanshi ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर “New Chapter” लिखकर पोस्ट किया
डेब्यू से पहले वैभव ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर “New Chapter” लिखकर इस खास पल के संकेत दिए थे। इससे पहले 23 जून को BCCI ने उन्हें टीम इंडिया की प्रतिष्ठित 3 नंबर जर्सी सौंपी थी। जर्सी मिलने के दौरान उन्होंने थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट रघु के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रहा।
Read More- Breaking News: निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने प्रिंस खान की धमकी पर पुलिस को सौंपी लिखित शिकायत
Vaibhav Suryavanshi ने सबसे कम उम्र में भारतीय टीम के लिए चुने जाने का रिकॉर्ड
ICC की चाइल्ड सेफगार्डिंग पॉलिसी के तहत इंग्लैंड दौरे पर वैभव के लिए अलग चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई है। साथ ही उनकी फैमिली को भी टीम होटल में रहने की अनुमति दी गई है, ताकि कम उम्र में उन्हें बेहतर सहयोग मिल सके।
Read More- Breaking News: गैंगस्टर प्रिंस खान के घर चली बुलडोजर-विधायक को धमकी पड़ी महंगी
एक महीने पहले ही वैभव सबसे कम उम्र में भारतीय टीम के लिए चुने जाने वाले खिलाड़ी भी बने थे। अब डेब्यू के साथ उन्होंने अपने नाम एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







