Ranchi: राजधानी रांची में प्रस्तावित रिम्स-2 को लेकर सियासत फिर से तेज हो गई है। बीजेपी की प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज़ ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य की जनता को नई घोषणाओं से अधिक सरकारी अस्पतालों में बेहतर इलाज और मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत है।
राफिया नाज़ ने आरोप लगाया कि राज्य का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल रिम्स अभी भी डॉक्टरों, नर्सों, दवाइयों, बेड और आवश्यक उपकरणों की कमी से जूझ रहा है। उनका कहना है कि ऐसे समय में RIMS Part-2 की घोषणा करने से पहले मौजूदा व्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।
कई जिलों में ब्लड बैंक और जरूरी दवाइयों की कमी
उन्होंने कहा कि भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट में स्वास्थ्य विभाग में बड़ी संख्या में रिक्त पदों का उल्लेख किया गया है। उनके अनुसार, इन पदों को समय पर नहीं भर पाना स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर चुनौती को दर्शाता है। उन्होंने दावा किया कि कई जिलों में आज भी ब्लड बैंक, पर्याप्त डॉक्टर और जरूरी दवाइयों की कमी बनी हुई है।
Read More- Breaking News: प्रशांत किशोेर ने किया बांकीपुर उपचुनाव लड़ने का ऐलान
राफिया नाज़ ने कहा कि भाजपा को RIMS Part-2 परियोजना से आपत्ति नहीं है, बल्कि परियोजना के स्थान चयन और मौजूदा स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत किए बिना नई योजनाओं की घोषणा पर सवाल है। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से एम्स, मेडिकल कॉलेज और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का भी उल्लेख किया।
Read More- कोडरमा में बिहार पुलिस की रेड! भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
हालांकि, स्वास्थ्य मंत्री या राज्य सरकार की ओर से भाजपा के इन आरोपों पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक बहस और तेज होने की संभावना है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








