Ranchi: रांची समाहरणालय में आम लोगों की सुविधा बढ़ाने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया गया है। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने शुक्रवार को ब्लॉक-A में दो और ब्लॉक-B में एक नई आधुनिक लिफ्ट का उद्घाटन किया। इन तीन नई लिफ्टों के शुरू होने के बाद अब समाहरणालय के दोनों भवनों में कुल 8 लिफ्टें काम कर रही हैं।
उपायुक्त ने कहा कि हर दिन बड़ी संख्या में लोग अपने जरूरी काम से समाहरणालय आते हैं। नई लिफ्टों की सुविधा शुरू होने से ऊपरी मंजिलों पर स्थित कार्यालयों तक पहुंचना पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगा। इसका सबसे ज्यादा फायदा वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, महिलाओं और दूर-दराज से आने वाले लोगों को मिलेगा।
सेल्फ रेस्क्यू तकनीक से लैस हैं नई लिफ्टें
नई लिफ्टों में आधुनिक Self Rescue System लगाया गया है। यदि बिजली चली जाती है, तो यह सिस्टम अपने आप लिफ्ट को सबसे नजदीकी मंजिल तक ले जाकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकलने में मदद करता है। इससे सुरक्षा और सुविधा दोनों सुनिश्चित होती हैं।
Read More- Big Breaking : करनी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड में वांछित आरोपी राहुल दुबे ने किया सरेंडर
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को लिफ्टों के नियमित रखरखाव, सुरक्षा मानकों और सुचारू संचालन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को बिना किसी परेशानी के सुरक्षित और बेहतर सेवा मिलनी चाहिए।
Read More- कोडरमा के निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों का जोरदार हंगामा
रांची समाहरणालय में पहले से बैठने और पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध है। अब आधुनिक लिफ्टों के जुड़ने से यह परिसर और अधिक सुविधाजनक बन गया है। यह पहल प्रशासन की नागरिकों को बेहतर, आसान और आधुनिक सेवाएं देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









