Koderma (झुमरीतिलैया): कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया में बुधवार 22 जुलाई की सुबह बाइक चोरी की कोशिश का मामला सामने आया। शहर के मॉडर्न पब्लिक स्कूल के पास एक युवक कथित रूप से बाइक चोरी का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ गई, जिसके बाद लोगों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
रंगे हाथ पकड़ने के बाद लोगों ने की पिटाई
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक बाइक चोरी की कोशिश कर रहा था। संदेह होने पर आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही वहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए।
पकड़े गए युवक ने पूछताछ के दौरान अपना नाम सलाउद्दीन आलम और पिता का नाम खलील मियां बताया। हालांकि, पुलिस अभी उसकी भूमिका की विस्तृत जांच कर रही है।
Koderma: सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह किसी बाइक चोरी करने वाले गिरोह से जुड़ा है या नहीं।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।








