Breaking News: चार दशकों से अधिक समय से छात्र हित में किया काम-धर्मेन्द्र प्रधान
धर्मेंद्र प्रधान ने जारी अपने पत्र में कहा कि वह चार दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत और समावेशी बनाने को अपनी प्राथमिकता बताया।
NEET-UG परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं का जिक्र करते हुए प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया, जांच सीबीआई को सौंपी गई और परीक्षा प्रक्रिया को लेकर आगे के कदम उठाए गए। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को सुचारू रूप से आयोजित करना सरकार की प्राथमिकता रही।
Breaking News: जंतर-मंतर में छात्रों और पुलिस के बीच पथराव और लाठीचार्ज
बताते चलें कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियों के द्वारा लंबे समय से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही थी। शनिवार को LIC बिल्डिंग के पास प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
प्रदर्शनकारियों की ओर से पुलिस पर पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। झड़प में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









