प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी
संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में CJP ने बताया कि उनकी दूसरी प्रमुख मांग आंदोलन में शामिल छात्रों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने की थी। संगठन का दावा है कि सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया है कि आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए मामलों की समीक्षा कर उन्हें वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और किसी भी प्रदर्शनकारी के खिलाफ नया मामला दर्ज नहीं किया जाएगा।FIR वापस लेने का आश्वासन
CJP नेताओं ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भरोसा दिलाया है कि प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR को वापस लेने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही किसी भी छात्र या प्रदर्शनकारी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी।NEET पीड़ित परिवारों को मुआवजा
वार्ता के दौरान तीसरी प्रमुख मांग NEET परीक्षा विवाद से प्रभावित परिवारों के लिए राहत की थी। CJP का कहना है कि सरकार ने नियमों के तहत NEET विवाद से प्रभावित परिवारों तथा जिन छात्रों की जान गई है, उनके परिजनों को मुआवजा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।CJP ने आंदोलन समाप्त करने का किया ऐलान
सरकार से मिले आश्वासनों के बाद CJP ने घोषणा की कि फिलहाल उनका आंदोलन समाप्त किया जा रहा है। संगठन ने कहा कि यदि भविष्य में किए गए वादों को लागू नहीं किया गया, तो आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।सरकार की ओर से क्या कहा गया?
संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार की ओर से कहा गया कि छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से सुना गया है और कानून एवं नियमों के दायरे में उचित कदम उठाए जाएंगे। सरकार ने संवाद के माध्यम से समाधान निकालने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









