West Bengal: पश्चिम बर्दवान जिले के दुर्गापुर मार्केट में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए बिहार के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से एक बुज़ुर्ग महिला समेत कई पीड़ितों को राहत मिली है।
जानकारी के अनुसार, बाजार में दुकान चलाने वाली बुज़ुर्ग महिला का बैग चोरी हो गया था। बैग में नकदी, मोबाइल फोन, घर और दुकान की चाबियां, चश्मा तथा अन्य जरूरी सामान रखा था। शिकायत मिलने के बाद कोक ओवन थाना प्रभारी विजय दलपति के निर्देश पर एएसआई मुकुल मंडल के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने बिहार के बिट्टू सोनी और सूरज सोनी को गिरफ्तार किया।
चोरी का बैग, मोबाइल फोन, चश्मा समेत कई सामान बरामद
जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने उसी दिन बाजार से पांच अन्य लोगों के मोबाइल फोन और कीमती सामान भी चोरी किए थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद चोरी का बैग, मोबाइल फोन, चश्मा समेत कई सामान बरामद कर लिया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बरामद सामान संबंधित मालिकों को सौंपा जाएगा। अपना सामान वापस मिलने की खबर से बुज़ुर्ग महिला भावुक हो गईं। स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है और लोगों का पुलिस पर भरोसा मजबूत हुआ है।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video









