रांची खेलगांव थाना से पुलिस कस्टडी में बंद चोरी का आरोपी फरार, बाथरूम के वेंटिलेटर से भागा
रांची के खेलगांव थाना से पुलिस कस्टडी में बंद चोरी के आरोपी मो. असफाक अंसारी के बाथरूम के वेंटिलेटर से फरार होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव थाना से पुलिस कस्टडी में बंद एक चोरी के आरोपी के फरार होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आरोपी ने थाना परिसर स्थित बाथरूम के वेंटिलेटर का सहारा लेकर पुलिस को चकमा दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में शहर के कई इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी है।
चोरी और साजिश के मामले में हुआ था गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी की पहचान मो. असफाक अंसारी उर्फ मो. असफाक (21 वर्ष) के रूप में हुई है। वह नामकुम के मौलाना आजाद कॉलोनी का रहने वाला है और वर्तमान में गाड़ीगांव में किराए के मकान में रह रहा था। उसे चोरी और आपराधिक साजिश के मामले में गिरफ्तार कर खेलगांव थाना की हाजत में रखा गया था।
बाथरूम जाने की जिद बनी फरारी का मौका
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार (31 जुलाई) दोपहर करीब 1:25 बजे आरोपी ने बार-बार बाथरूम जाने की बात कही। इसके बाद हाजत और निगरानी ड्यूटी पर तैनात आरक्षी नीलकंठ कुमार ओहदार उसे बाथरूम लेकर गए।
कुछ देर तक अंदर से कोई हलचल नहीं होने पर आरक्षी को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा धक्का देकर खोला तो आरोपी वहां मौजूद नहीं था। जांच करने पर पता चला कि वह बाथरूम के वेंटिलेटर के रास्ते बाहर निकलकर फरार हो चुका था।
पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
घटना की सूचना मिलते ही खेलगांव थाना सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
मामले की जांच भी शुरू
पुलिस कस्टडी से आरोपी के फरार होने की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई और आरोपी वेंटिलेटर तक कैसे पहुंचा। वहीं पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis